फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Ravi and Poornima become winners in Sir Syed Ahmed Marathon

अलीगढ़: सर सैयद अहमद मैराथन में रवि और पूर्णिमा बने विजेता

Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Ravi and Poornima become winners in Sir Syed Ahmed Marathon
अलीगढ़: सर सैयद मैराथन में पुरुष वर्ग के विजेताओं में रवि कुमार किशोर कुमार रामेश्वर शैलू आकाश भा - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की जयंती पर जिला ओलंपिक एसोसिएशन व जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित सर सैयद मैराथन-2020 के पुरुष वर्ग में इगलास के रवि कुमार और महिला वर्ग में कासिमपुर की पूर्णिमा प्रथम रहीं।
शनिवार को महुआ खेड़ा में मैराथन का शुभारंभ बरौली के भाजपा विधायक ठाकुर दलवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन महुआ खेड़ा से प्रारंभ होकर गांव असदपुर, कयामपुर, जीटी रोड होते हुए महुआ खेड़ा स्टेडियम पर आकर समाप्त हुई। प्रतियोगिता में अलीगढ़, खुर्जा, हाथरस, बुलंदशहर, मथुरा, कासगंज से 747 धावकों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 77 महिलाएं थीं। महिला वर्ग में पूर्णिमा पहले, बबीता राजपूत दूसरे, श्वेता तीसरे, मानसी चौथे, वैशाली पांचवें, नीतू छठवें व महक चौधरी सातवें स्थान पर रहीं। जबकि पुरुष वर्ग में रवि कुमार पहले, किशोर कुमार दूसरे, रामेश्वर तीसरे, शैलू चौथे, आकाश पांचवें, भानु प्रताप छठवें व दर्शन कुमार सातवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक दलवीर सिंह, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार, अर्जुन सिंह फकीरा ने विजयी धावकों को पुरस्कृत किया। संचालन जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मजहर उल कमर ने किया। आयोजन में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव शमशाद निसार आजमी, बाबा भगत सिंह व हीरा सिंह की अहम भूमिका रही। निर्णायक मंडल में एएमयू एथलेटिक प्रशिक्षक रियाज, दानिश मोहसिन, पुरुषोत्तम मनोज चौधरी, विवेक कुमार, अशोक चौधरी, गोपाल आर्य, सैनी, सुरेश चंद बघेल रहे। इस अवसर पर इंजी. सैफ, मसूद अमीनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed