Aligarh: रामघाट-कल्याण मार्ग होगा फोरलेन, कटेंगे 4600 पेड़, हटेंगे बिजली के तार-खंभे और हैंडपंप
रामघाट रोड अब फोरलेन होगा। निर्माण के लिए 4600 पेड़ कटेंगे। बिजली के खंभे, तार, ट्रांसफॉर्मर हटेंगे। साथ ही हैंडपंप भी हटाए जाएंगे। बिजली और जल निगम को 17 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है। इसके अलावा तीन करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए जमा करा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में रामघाट कल्याण मार्ग के दिन बहुरने वाले हैं। इसके लिए निर्माण में आड़े आ रही 4600 पेड़ों पर पीडब्ल्यूडी की कुल्हाड़ी चलेगी। इसके बदले वन विभाग को लगभग 26 हेक्टेयर भूमि उपलब्ध करानी होगी। लोक निर्माण विभाग ने डीएम को पत्र भेज कर भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा 14 करोड़ रुपये से बिजली के तार-खंभे और तीन करोड़ रुपये से हैंडपंप हटाए जाएंगे।
अलीगढ़ से बुलंदशहर तक 42 किलोमीटर रामघाट कल्याण मार्ग फोरलेन होना है। इसके लिए पीडब्लूडी ने निर्माण की जद में आने वाले पेड़ों, बिजली के खंभे, तार, ट्रांसफॉर्मर व हैंडपंप को हटाने के लिए विभाग को धनराशि भेज दी है। इसके लिए लोनिवि ने बिजली और जल निगम को 17 करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी है। इसके अलावा तीन करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के लिए जमा करा दिया है। इसके अलावा क्वार्सी से अतरौली तक लगभग 14 हेक्टेयर में आने वाले 2996 और अतरौली से अलीगढ़ की सीमा तक आने वाले 12 हेक्टेयर में करीब 1604 पेड़ कटेंगे। इनमें आम, नीम, पीपल, बबूल आदि के पेड़ शामिल हैं।
रामघाट कल्याण मार्ग फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। अलीगढ़ सीमा में बनने वाले फोरलेन के लिए बिजली निगम और जल निगम को बजट भेज दिया गया है। पेड़ों की सूची तैयार कर ली गई है। 26 हेक्टेयर भूमि से 4600 पेड़ कटेंगे। भूमि की डिमांड प्रशासन से की है। - एसके गौतम, एसई, लोनिवि
विज्ञापन विज्ञापन
खर्च नहीं हुआ तो विभाग ने शासन को लौटा दिया 50 करोड़ रुपये
पहले चरण में लॉजिस्टिक योजना के तहत क्वार्सी चौराहे से अतरौली अवंतीबाई चौराहे तक लगभग 21 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण 186 करोड़ रुपये से कराया जाएगा। इसके लिए मार्च माह में शासन ने 65 करोड़ रुपये जारी किए थे। जिसमें से विभाग 15 करोड़ रुपये ही खर्च कर सका। बाकी का 50 करोड़ रुपया वापस लौट गया। इसके अलावा दूसरे चरण में अवंतीबाई चौराहे से मोहम्मदपुर बढ़ेरा गांव तक लगभग 14 किमी फोरलेन का निर्माण नाबार्ड योजना से 109 करोड़ रुपये से कराया जाना है। इसके तहत 5.34 करोड़ रुपये आया था। जिसे विभाग ने खर्च कर दिया।
यह भी जानें
- क्वार्सी से मोहम्मदपुर बढ़ेरा तक 31 किमी सड़क का होगा निर्माण
- तार-ट्रांसफार्मर व बिजली के खंभे हटाने के लिए विभाग को दिया लगभग 14 करोड़
- जल निगम-3.10 करोड़
- भूमि अधिग्रहण के लिए 3 करोड़
- पेड़ कटेंगे 4600
- भूमि देनी है 26 हेक्टेयर