फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Procurement of paddy in the district will start from October 1

अलीगढ़: एक अक्तूबर से शुरू होगी जिले में धान की खरीद

Sat, 20 Aug 2022 11:16 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Procurement of paddy in the district will start from October 1
जिले में एक अक्तूबर से धान खरीद शुरू होगी। इसके लिए सरकार ने धान का समर्थन मूल्य घोषित कर दिया है। इसमें सामान्य धान 2040 रुपये एवं ग्रेड ए धान की 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद होगी। धान खरीद योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य विपणन अधिकारी राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ ने बताया कि धान खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री के पूर्व किसानों को विभाग की वेबसाइट https://fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। पंजीकरण से पूर्व कृषक बंधु अपने मोबाइल को आधार से लिंक कराकर अपडेट करा लें, क्योंकि आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर ही किसानों को ओटीपी प्राप्त होगा, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीयन स्वयं अथवा किसी भी जनसुविधा केंद्र से कराया जा सकेगा। किसान पंजीकरण कराने के लिए खसरा-खतौनी, पहचान प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं बैंक खाता संख्या अनिवार्य रूप से साथ में लें। खसरा के आधार पर कृषक द्वारा जमीन में अपना हिस्सा एवं उसमें बोए गए धान की घोषणा की जाएगी। किसानों का सत्यापन (कृषक की भूमि एवं धान के बोए गए रकबेे का सत्यापन) संबंधित उप जिलाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed