फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Preparations in full swing for Amit Shah's rally

अमित शाह की रैली की तैयारियां जोरों पर

Tue, 28 Dec 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Preparations in full swing for Amit Shah's rally
तालानगरी में 30 दिसंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली की युद्ध स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। उनके कार्यक्रम की तैयारी लोधा में राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम तर्ज पर की जा रही है। मंच समेत अन्य व्यवस्थाएं पार्टी स्तर पर हाेंगी तो आगमन के लिए दो हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। सोमवार को डीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 दिसंबर को अलीगढ़ आ रहे हैं। वह तालानगरी में रैली को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। सोमवार को कमिश्नर गौरव दयाल, जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे, पुलिस उपमहानिरीक्षक दीपक कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, एडीएम प्रशासन डीपी पाल समेत अन्य उच्चाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

अधिकारियाें ने बैरिकेडिंग मंच, पार्किंग आदि का जायजा लेते हुए संपूर्ण कार्यक्रम स्थल की समुचित साफ. सफाई कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि वह बैरीकेटिंग, मंच आदि के निर्माण में मानक का विशेष ध्यान रखें। वाहनों की पार्किंग एवं सुगम यातायात के साथ ही कार्यक्त्रस्म के उपरांत जनसमूह की सकुशल निकासी के संबंध में गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गृह मंत्री के कार्यक्रम में पूर्व में लोधा में हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तरह इंतजाम रहेंगे। दो हेलिपैड बनाए जा रहे हैं। पार्किंग, सुरक्षा, यातायात, मंच आदि का इंतजाम भी लोधा के कार्यक्रम की तरह होगा। बाहरी जनपदों से मजिस्ट्रेट व फोर्स की व्यवस्था भी की जाएगी।

विदित रहे कि 30 दिसंबर को अलीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के लिए पार्टी स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कई दौर बैठक हो चुकी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सभी प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed