फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Preparation to provide jobs in 92 trades to migrant workers

अलीगढ़ : प्रवासी श्रमिकों को 92 ट्रेडों में रोजगार दिलाने की तैयारी

Tue, 09 Jun 2020 08:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:45 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Preparation to provide jobs in 92 trades to migrant workers
प्रवासी मजदूर। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना लॉकडाउन में विभिन्न प्रदेशों से लौटे प्रवासी श्रमिकों समेत लॉकडाउन में बेरोजगार हुए 1.50 लाख लोगों को 92 ट्रेडों में काम दिलाया जाएगा। इसके लिये स्किल मैपिंग का काम तेजी से चल रहा है । अब तक दस हजार प्रवासी श्रमिकों की मैपिंग हो चुकी है। 12 जून तक मैपिंग तथा 15 जून तक सभी को सरकारी, गैर सरकारी उपक्रमों में रोजगार देने की तैयारी है।
विज्ञापन

लाक डाउन के दौरान करीब 23 हजार प्रवासी श्रमिक परिवार अलीगढ़ वापस लौटे हैं। यही नहीं बड़ी संख्या में जिले के कामगार औद्योगिक इकाइयां बंद होने एवं अन्य कारणों से बेरोजगार हुए हैं। इन सभी को काम दिलाने के लिए शासन ने तैयारियां करने के आदेश दिये थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली वीडियो कांफ्रेसिंग में हर जनपद में एक से डेढ़ लाख लोगों को काम दिलाने के आदेश दिये थे। इसके अनुपालन में वर्तमान में एडीएम वित्त एवं राजस्व के निर्देशन में स्किल मैपिंग का काम चल रहा है।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने एडीएम को 12 जून तक हर हाल में प्रवासी श्रमिकों की सूची तैयार कर 15 जून तक डेढ़ लाख लोगों को रोजगार देना सुनिश्चित करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने सभी प्रशासनिक विभाग, कार्यदायी संस्थाओं से कार्य योजना तैयार करने को कहा है तो मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 जून तक मांगा है डाटा
अलीगढ़। सरकारी एवं निजी संस्थाओं में प्रवासी एवं अन्य श्रमिकों को 92 ट्रेडों में काम मिलेगा। इन संस्थाओं में कितने श्रमिकों को रोजगार मिलेगा, इसकी रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी पीडी डीआरडीए एवं डीएसटीओ को दी है। इन्हें 13 जून तक डाटा देने को कहा गया है।

इन विभागों में मिलेगा काम
जलनिगम, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, मनरेगा, एनआरएलएम, उद्योग विभाग, उद्यान विभाग, वन विभाग, एनएचएआई, सिचाई विभाग, नगर निगम, पीडब्लूडी, कृषि विभाग, श्रम विभाग, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, भूमि संरक्षण, लघु सिचाई, पुलिस विभाग, समस्त नगर पंचायतें, एडीए, समस्त कार्यदायी संस्था एवं निजी निर्माण कार्य संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed