फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Premier league

अलीगढ़ प्रीमियर लीग की ट्रॉफियों का शानदार अनावरण

Thu, 08 Aug 2019 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Premier league
अलीगढ़ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण करते एसपी ट्रेफिक अजीजउल हक। - फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला प्रीमियर लीग ट्रॉफी का अनावरण बुधवार को शाम मैरिस रोड स्थित होटल मेल रोज इन में हुआ। ट्रॉफी का अनावरण मुख्य अतिथि एसपी ट्रैफिक अजीज उल हक ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा की अमर उजाला लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करता रहता है। यह कार्यक्रम उसी की एक श्रृंखला है। इससे उभरते हुए खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने में सहायता मिलेगी जिला क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने आयोजन की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सेमी फाइनल प्रतियोगिता खेलने वाली टीमों के कप्तानों में जादौन राइडर्स के कप्तान रिंकू सिंह की ओर से उनके कोच मसूद अमीनी, पैक्ट कोब्रास की ओर से कप्तान अनमोल वार्ष्णेय, देव हंटर्स की ओर से कप्तान संचित सिंह, निहार मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से कप्तान अंकुर सारस्वत ने अपनी-अपनी टीम को फाइनल में जीत दिलाने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीग को आयोजित करने में मुख्य प्रायोजक 112 साल की बुढ़िया की घुटी सह प्रायोजक ऑर्गेनान क्लासेज, नेक्सा, मेनटेक फार्मासिया प्रालि., नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तनिष्क, देव मोटर्स प्रालि., ओजोन सिटी, पेक्ट लॉक्स, जादौन इंफ्राटेक, रसोई फ्रेश, विनीत ऑटोमोबाइल्स, सिटी हॉक्स स्पोर्ट्स, विकास ऑटो व्हील्स, आईटीएम अलीगढ़, कैपको, आरएस होंडा, दिनेश ज्वैलर्स, वस्त्रलोक, खूबसूरत, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट, स्टेप अप, ऑल इन कैरियर इंस्टीट्यूट, आईपीएमएस, सक्षम क्लासेज, पाठशाला क्लासेज, होटल रूबी, परफैक्ट फर्नीचर, देव एंटरप्राइजेज, आरएस ब्रादर्स एंड कंपनी, नारायना आईआईटी एंड पीएमटी एकेडमी, मेडिकल हेल्थ पार्टनर वरुण हॉस्पीटल, एफएम पार्टनर 92.7 बिग एफएम, फूड पार्टनर मिल्कबार, डिजिटल मीडिया पार्टनर एटी न्यूज की अहम भूमिका है।

इस अवसर पर आईपीएमएस कोचिंग सेंटर के नागेंद्र सिंह, निहार मीरा स्कूल से रोहित कुमार, नारायणा एकेडमी के दुष्यंत, रेडियो जॉकी कल्पना सिंह जादौन, यूट्यूबर, बबलू राघव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed