{"_id":"5d3768bc8ebc3e6cfe43b9a3","slug":"aligarh-premier-league-aligarh-news-ali209124768","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैक्ट कोबराज ने मैनटेक चैलेंजर्स व देव हंटर्स ने रसोई ब्लास्टर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैक्ट कोबराज ने मैनटेक चैलेंजर्स व देव हंटर्स ने रसोई ब्लास्टर्स को हराया
विज्ञापन
मोस्ट बैल्यूवल प्लेयर रजत चौधरी को देते जिला उपक्रीड़ा अधिकारी विजय सिंह।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला प्रीमियर लीग में खेले गए मुकाबलों में मंगलवार को पैक्ट कोबराज ने मैनटेक चैलेंजर्स व देव हंटर्स ने रसोई ब्लास्टर्स को हरा दिया।
स्टेडियम में एपीएल के पहले मैच में पैक्ट कोबराज के कप्तान अनमोल वार्ष्णेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज कौशल यादव ने 41 रन व अनमोल वार्ष्णेय ने 59 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी। पहले विकेट की शतकीय साझीदारी हुई। टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 183 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
मैनटेक चैलेंजर्स के गेंदबाज गौरांग ने 4 व शिवम सारस्वत ने 2 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनटेक चैलेंजर्स टीम की शुरुआत खराब रही। 46 रन पर आधी टीम आउट हो गई। कप्तान दिव्यांक चौधरी खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गए। सचिन ने 23 रन बनाए। पूरी टीम 16.2 ओवर में 104 रन पर आउट हो गई। कोबराज के गेंदबाज विशाल ने 3, आदर्श पांडेय व तनुज गोस्वामी ने 2-2 विकेट झटके। कोबराज ने 79 रन से मैच जीत लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अनमोल वार्ष्णेय को मोस्ट वैल्यूएबिल प्लेयर का खिताब गौरांग प्रजापति को जिला क्रीड़ा अधिकारी अनिल कुमार ने दिया।
एपीएल के दूसरे मैच में रसोई ब्लास्टर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान का फैसला खराब निकला। 8 रन के योग पर टीम को पहला झटका लगा। 60 रन पर 6 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। केशव शर्मा ने सर्वाधिक 30 रन की पारी खेली। पुछल्ले बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरने की कोशिश की, मगर देव हंटर्स के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के चलते पूरी टीम 16.3 ओवर में 94 रन पर सिमट गई। गेंदबाज यथार्थ ने 3, अजय कुमार, सचिन सिंह व तिलक वार्ष्णेय ने 2-2 विकेट झटके। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरे देव हंटर्स के बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा।
विज्ञापन
शून्य के योग पर दीपक चौधरी के रूप में पहला विकेट गिरा। 49 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। मयंक सक्सेना ने 21 रन, सिद्धार्थ भारद्वाज, अजय कुमार ने 13-13 रन, यथार्थ भारद्वाज ने 12 रन की पारी खेली। 18.2 ओवर में 7 विकेट पर 98 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। गेंदबाज विक्रांत ठाकुर व रजत चौधरी ने 2-2 विकेट झटके। अंपायरिंग सैयद मुताहिर जैदी, नरेश कुमार गुल्ला व थर्ड अंपायरिंग अजय कुमार शर्मा ने की। प्लेयर ऑफ द मैच यथार्थ को व मोस्ट वैल्यूएबिल प्लेयर का खिताब रजत चौधरी को उप क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार सिंह ने दिया।
आज के मैच
बुधवार को स्टेडियम में सुबह 8 बजे ऑर्गेनन मास्टर्स व नीहार स्पार्टनस् के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच दोपहर 12 बजे रसोई फ्रेश ब्लास्टर्स व पैक्ट कोबराज के बीच खेला जाएगा।

शॉट लगाते मेंटेक चेलेंजर्स की टीम के खिलाड़ी।- फोटो : CITY OFFICE