फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Police stopped SP workers going to show black flag to Home Minister Amit Shah

अलीगढ़: गृह मंत्री अमित शाह को काला झंडा दिखाने के लिए जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Thu, 30 Dec 2021 12:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ 
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 30 Dec 2021 12:46 PM IST
सार

रैली को ध्यान में रखते हुए शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। पीएसी व आरएएफ की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि एलआईयू व सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हैं। एसपीजी कमांडो ने डेरा जमा लिया है।

विज्ञापन
Aligarh: Police stopped SP workers going to show black flag to Home Minister Amit Shah
सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह के बृहस्पतिवार को तालानगरी में रैली के दौरान काला झंडा दिखाने के लिए सपा कार्यालय से निकले तो पुलिस ने इन्हें रोक लिया है। सपा कार्यकर्ताओं को दोपहर 12:25 मिनट पर रामघाट रोड स्थित डॉ केसी सिंघल हॉस्पिटल के सामने पुलिस ने रोका। सपा कार्यकर्ताओं के हाथ में काले झंडे व गुब्बारे लिए हुए हैं। मौके पर आरएएफ फोर्स तैनात है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह जाओ, अमित शाह जाओ के नारे लगाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तालानगरी स्थित संत फिदेलिस स्कूल के पास मैदान पर जन विश्वास रैली को संबोधित करेंगे। वे करीब 50 मिनट तक रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मंच साझा करेंगे। इसके अलावा, जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा समेत कई मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि रैली स्थल से लेकर शहर भर में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बाहरी जिलों से फोर्स उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed