{"_id":"6270262bd75d066db742e085","slug":"aligarh-police-gave-report-against-baba-gun-house-city-office-news-ali290652696","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पुलिस ने दी बाबा गन हाउस के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पुलिस ने दी बाबा गन हाउस के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विष्णुपुरी इलाके के बाबा गन हाउस संचालक ने दो बार में आठ हजार कारतूस बेचे, मगर इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। इसको लेकर पुलिस द्वारा गन हाउस के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। बता दें कि टूंडला जीआरपी द्वारा भारी संख्या में कारतूसों संग दबोचे गए व्यक्ति से पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वह आठ हजार कारतूस अलीगढ़ के बाबा गन हाउस से खरीदकर लाया है।
सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय ने बताया कि चार दिन पहले टूंडला जीआरपी जांच के लिए विष्णुपुरी के बाबा गन हाउस पर पहुंची थी। जांच के लिए टीम ने एसीएम व पुलिस को भी बुलाया था। इस पर वह खुद वहां जांच के लिए गए थे। जांच में पाया गया कि गन हाउस संचालक ने अमरोहा के प्रतीक को दो बार में चार-चार हजार कारतूस बेचे थे, इसमें एक बार में दो-दो हजार कारतूस पिस्टल व रायफल के हैं। इसी तरह दूसरी बार में भी दो-दो हजार कारतूस पिस्टल व रायफल के हैं।
इसका पूरा ब्योरा दर्ज किया गया है, मगर इस दौरान जांच में कमी पाई गई कि इतनी बड़ी खरीद का ब्योरा गन हाउस संचालक ने जिलाधिकारी कार्यालय/आयुध कार्यालय को तो दिया है, मगर नियमानुसार एसएसपी कार्यालय को भी सूचना दी जाती है। यह सूचना नहीं दी गई। चूंकि, एसएसपी कार्यालय पर सूचना के बाद यह ध्यान रखा जाता है कि इतनी मात्रा में कोई अगर कारतूस खरीद रहा है तो उसकी मंशा क्या है। सीओ ने बताया कि इस अनदेखी को लेकर बाबा गन हाउस के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है, जिसमें गन हाउस लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है।