फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh police could not present Sharjeel Imam in court

Aligarh Police: पांच साल में शरजील को अदालत में नहीं कर सकी पेश, ट्रायल भी शुरू नहीं, कैसे तय होंगे आरोप

Mon, 24 Mar 2025 06:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 06:16 PM IST
सार

सीएए-एनआरसी के विरोध में जेएनयू छात्र शरजील इमाम  2020 में शरजील इमाम ने धरने में देश विभाजन करने संबंधी बयान देने का आरोप लगा। इस बयान का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली के बाद अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
Aligarh police could not present Sharjeel Imam in court
शरजील इमाम - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश को विभाजित करने संबंधी बयान देने के आरोपों में फंसे बिहार निवासी जेएनयू छात्र शरजील इमाम पर दिल्ली के एक मुकदमे में आरोप तय कर लिए गए। लेकिन अभी तक अलीगढ़ में दर्ज मुकदमे में पांच साल में सिर्फ एक बार ही पेशी हुई है। उसके बाद से पुलिस उसे पेश नहीं कर सकी है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब तक शरजील की पेशी नहीं हो जाती मुकदमे में ट्रायल की प्रक्रिया कैसे शुरू होगी।

विज्ञापन


सीएए-एनआरसी के विरोध के समय 2019 दिसंबर में एएमयू में उपद्रव हुआ। इसी बीच 2020 में शरजील इमाम धरने में शामिल होने आया। उस पर यहां देश विभाजन करने संबंधी बयान देने का आरोप लगा। इस बयान का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली के बाद अलीगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया। सिविल लाइंस में दर्ज राष्ट्रद्रोह के मुकदमे में उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। लेकिन गिरफ्तारी के बाद सिर्फ एक बार पुलिस उसे दिल्ली से यहां तलब करा पाई।
विज्ञापन


मुकदमे में रिमांड बनने की प्रक्रिया हुई। इसके बाद आज तक उसे यहां पेश नहीं किया जा सका। इसके चलते आरोप बनने की प्रक्रिया नहीं शुरू हो पाई। नियमित मासिक तारीख अदालत में पड़ रही हैं। हर बार समन जारी होता है। लेकिन, यहां की पुलिस उसे पेश करने में अभी तक दिलचस्पी नहीं ले पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शरजील इमाम जेल में निरुद्ध है। यहां अभी ट्रायल की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। तारीखों पर उसके अधिवक्ता जेल में होने के कारण हाजिरी माफी लगाते हैं। अब पुलिस को पत्राचार कर जल्द बुलाकर ट्रायल कराने के प्रयास होंगे। - सत्यानंद सिंह, विशेष अभियोजन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed