{"_id":"69b8f16ba81d04d1500c1226","slug":"aligarh-police-constable-arrested-in-jaipur-firing-case-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: जयपुर में फायरिंग, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, दबोचा अलीगढ़ पुलिस का तीन माह से गैर हाजिर सिपाही भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: जयपुर में फायरिंग, छह आरोपियों को किया गिरफ्तार, दबोचा अलीगढ़ पुलिस का तीन माह से गैर हाजिर सिपाही भी
Tue, 17 Mar 2026 11:46 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:46 AM IST
सार
जयपुर के रामनगरिया थाना इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपी गिरफ्तार किए। इनमें रोहिताश गुर्जर अलीगढ़ पुलिस लाइन का जवान बताया गया है, जो पिछले तीन माह से गैर हाजिर चल रहा था।
विज्ञापन
गैरहाजिर सिपाही गिरफ्तार
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में फायरिंग की घटना में जयपुर पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक आरोपी अलीगढ़ पुलिस का सिपाही रोहिताश गुर्जर बताया गया है। हालांकि, इस विषय में अभी जयपुर पुलिस की ओर से जिला पुलिस को कोई लिखित सूचना नहीं मिली है। जयपुर पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर घटना का खुलासा किया है।
विज्ञापन
जारी प्रेसनोट के अनुसार रामनगरिया थाना इलाके में 12 मार्च की रात फायरिंग की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने राजू वैष्णव उर्फ राज निवासी धौलपुर, सुमित कुमार निवासी आगरा, सुनील रॉय निवासी आगरा, हरिओम निवासी आगरा, रोहिताश गुर्जर निवासी भरतपुर और विजय कुमार निवासी सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया था। इनमें रोहिताश गुर्जर अलीगढ़ पुलिस लाइन का जवान बताया गया है, जो पिछले तीन माह से गैर हाजिर चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस जांच में सामने आया है कि हाल ही में भरतपुर में एक शादी समारोह में एक युवती के चलते हुए विवाद के बाद आरोपी बदला लेने की नीयत से जयपुर पहुंचा था। जहां जगतपुरा की प्रेमसागर कॉलोनी में रवि शर्मा की तलाश करते हुए उसके दोस्त गोपाल सिंह पर पूछताछ के दौरान फायरिंग कर दी। इस दौरान बलराम सिंह घायल हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
सभी को 17 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से जेल भेजे जाएंगे। इस संबंध में एसएसपी नीरज जादौन का कहना है कि अभी तक इस तरह की कोई सूचना जयपुर पुलिस की ओर से नहीं भेजी गई है। सूचना मिलने पर विभागीय कार्रवाई तय की जाएगी।