{"_id":"62363595b3fce5293f3513c6","slug":"aligarh-police-administration-alert-about-friday-prayers-aligarh-news-ali2873975178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन चौकन्ना
विज्ञापन
अब्दुल करीम चौराहे पर जुमे की नमाज के दौरान तैनात पुलिस कर्मी। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुमे की नमाज को लेकर इस बार पुलिस व जिला प्रशासन चौकन्ना था, क्योंकि जुमे की नमाज और होली खेलने का समय एक था। इसके लिए शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने रंग फिंकने से पहले या खत्म होने के बाद बाजार में जाने की मुस्लिमों से अपील की थी।
महानगर के अब्दुल करीम चौराहा स्थित शीशे वाली मस्जिद को पॉलिथीन से ढक दिया गया था, ताकि रंग के छींटे मस्जिद की दीवारों पर न पड़े। एक दिन पहले शहर मुफ्ती मोहम्मद खालिद हमीद ने जुमे की नमाज और होली को लेकर अपील जारी की थी। उन्होंने मुस्लिमों से अपील की थी कि वह रंग फिंकने से पहले या खत्म होने के बाद ही बाजार जाएं।
बेहतर होगा कि वह बाजार न जाएं और हिंदू भाइयों के त्योहार का ख्याल रखें। अगर इस दौरान रंग का छींटे पड़ जाए तो उसे नजर अंदाज करें। शहर मुफ्ती की अपील का असर दिखा। हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों की आपसी समझदारी से अति संवेदनशील इलाके में होली और जुमे की नमाज शांतिपूर्वक हुई।