फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

जहरीली शराब कांडः कारोबारी विजेंद्र कपूर सहित 51 शराब माफिया हिस्ट्रीशीटर घोषित

Mon, 02 Aug 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जहरीली शराब कांड में शराब माफिया व तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। रविवार को शराब सिंडीकेट को मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई देने वाले कारोबारी विजेंद्र कपूर सहित 51 और शराब माफिया व तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। इनमें अधिकांश को बी श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर घोषित करते हुए ताउम्र निगरानी के निर्देश संबंधित थानों की पुलिस को दिए गए हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने अब तक की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए बैठक में अधिकारियों को शेष गैंगेस्टर, चार्जशीट, संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए और लक्ष्य तय किया कि इस सप्ताह 5 करोड़ से अधिक की संपत्ति आवश्यक रूप से जब्त की जाए। बता दें कि इससे पहले 9 माफिया की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। इस तरह इस कांड में अब तक 60 की हिस्ट्रीशीट खुल चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि अब तक जितनी हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं, सभी के नाम संबंधित थानों के नोटिस बोर्ड पर अंकित कराए जाएं। सभी हिस्ट्रीशीटरों के परिवार, मित्र व रिश्तेदारों का पूरा ब्योरा नाम पता व मोबाइल नंबर सहित बीट सिपाही से लेकर चौकी प्रभारी व थाना प्रभारी के पास अवश्य रूप से होना चाहिए। जो अपराधी गैर जनपद या गैर प्रांत के हैं, उनके संबंधित थाने व जिले पर उनके अपराध के विषय में पूरा ब्योरा वहां पत्राचार के जरिये भेजा जाए। ताकि वहां उनकी हिस्ट्रीशीट आदि खुल सके और उनकी वहां निगरानी हो सके। इस दौरान शेष कार्रवाई को त्वरित गति से पूरा कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर एसपी यातायात सतीश चंद्र, एसपी सिटी नगर कुलदीप गुनावत, एसपी देहात शुभम पटेल, एसपी क्राइम राजेश श्रीवास्तव, अभियोजन अधिकारी सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
ये खोली गईं हिस्ट्रीशीट
- थाना क्वार्सी : - 1 बी मन्नू उर्फ मनोज सुरेंद्र नगर, 2 बी देवेंद्र उर्फ पहलवान चंदनिया, 3 बी नवरतन नाथ चंदनिया, 4 बी विजेंद्र कपूर विद्या नगर, 5 बी दिलीप दुबे सूर्य विहार, 6 बी पवन कुमार जैन सुरेंद्र नगर, 7 बी विक्रम सिंह सुरेंद्र नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

- थाना जवां:-3 बी सतीश खुराना जवां, 5 बी कुनाल शर्मा जवां, 4 बी रामखिलोनी शर्मा पला कस्तली जवां, 6 बी कपिल जवां।
- थाना गांधीपार्क:-1 बी गंगाराम कुशवाह (प्रधान) सिंधौली, 2 बी पवन टीकाराम कॉलोनी, 3 बी गौरव उर्फ दिल शीशियापाडा, 4 बी मुकेश गांधीनगर, 5 बी सुमित उर्फ सोनी हैदरनगर अकराबाद हाल शंकर विहार कालोनी गांधीपार्क।
- थाना लोधा:-1 बी दिगपाल लोधा, 2 बी नरेंद्र लोधा, 3 बी अर्जुन करसुआ, 4 बी पवन उर्फ पिन्टू जिरौली डोर, 5 बी धर्मेंद्र उर्फ मोनू जिरौली डोर।
- थाना खैर:-1 बी कपिल देव शर्मा तेहरा, 2 बी अजय चौधरी उर्फ धर्मेंद्र प्रताप सिंह गौमत, 3 बी अर्जुन गौमत, 4 बी राजकुमार लक्ष्मणगढ़ी, 5 बी नीरज चौधरी नारायणपुर, 6 बी शरद प्रताप उदयगढ़ी।
- थाना अतरौली:-1 बी सुमित कुमार ककेथल, 2 बी चौब सिंह चौमुहां, 3 बी बनबारी चौमुहां, 4 बी संजू ककेथल।
- थाना पिसावा:-4 बी रामवीर नगलिया बिजना, 5 बी अवधेश दमुआंका, 6 बी संदीप उर्फ अर्जुन शादीपुर, 7 बी वीरपाल शादीपुर, 8 बी रवि सहजपुरा।
- थाना पालीमुकीमपुर:-1 बी मनोज शर्मा खेडिया ढ़ोकला, 2 बी जगदीश खड़ौआ।
- थाना महुआखेडा:-1 बी विपिन उर्फ ओमवीर यादव उर्फ ओसान सिंह कुलदीप विहार, 2 बी रामनिवास उर्फ राज रुखाला छर्रा, हाल नगला देवी, 3 बी प्रमोद गुप्ता कुलदीप विहार, 4 बी राजबहादुर उर्फ ओपी यादव धनीपुर।
- थाना अकराबाद:-59 ए अवधेश कुमार सिकंदरपुर पिलखना, 1 बी रविन्द्र दभी।
- थाना बन्नादेवी:-1 बी पवन रघुवीरपुरी, 2 बी अन्नू उर्फ अनुराग अग्रवाल बरौला बाईपास।
- थाना देहलीगेट:-1 बी हरीशचन्द्र नगला मेहताब, 2 बी मुकेश डांसर गूलर रोड नगला मसानी।
थाना सासनीगेट:-2 बी रविंद्र पाठक उर्फ रिंकू लोधी विहार कॉलोनी।
---
-थाना हरदुआगंज:-1 बी रिंकू समस्तपुर, 2 बी गौतम सिंह तालानगरी थाना।
-थाना गोधा:-1 बी मोनू सुनामई।
पूर्व में इनकी खुली हिस्ट्रीशीट
इस कांड में पिछले पखवाड़े ऋषि कुमार, मुनीष, अनिल चौधरी, सुधीर चौधरी, नीटू, अरुण, अशोक शर्मा उर्फ कंछी पंडित, अमित गर्ग आदि की हिस्ट्रीशीट खुल चुकी है।
ये है ए श्रेणी की हिस्ट्रीशीट
- हत्या, लूट, चोरी, डकैती जैसे जघन्य अपराधों में शामिल रहने वाले अपराधी की ए श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली जाती है। उसकी चाल-चलन की रिपोर्ट पांच साल से अधिक समय तक सही पाए जाने पर यह हिस्ट्रीशीट बंद हो जाती है। इसी वजह से इसमें कुछ ऐसे अपराधी हैं, जो अन्य तरह के अपराध में भी शामिल हैं, इसलिए उन्हें ए श्रेणी में रखा गया है।
ये है बी श्रेणी की हिस्ट्रीशीट
- किसी भी प्रकार की तस्करी के पेशेवर अपराधियों की बी श्रेणी की हिस्ट्रीशीट खोली जाती है। जिसकी ताउम्र निगरानी होती है, यह कभी बंद नहीं होती। इसमें परिवार, मित्रों व रिश्तेदारों तक का पूरा ब्योरा इनके डोजियर में पुलिस अपने पास रखती है। इस कांड में जिन पर अन्य तरह के अपराध नहीं हैं, सिर्फ शराब तस्करी के पेशेवर हैं, उन्हें बी श्रेणी में रखा गया है।

- जहरीली शराब कांड में पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में 51 और माफिया व तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई हैं। इस तरह अब तक 60 की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। बाकी कार्रवाई जारी है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed