{"_id":"60bd1c3d8ebc3ed3db454461","slug":"aligarh-poisonous-case-city-office-news-ali264880691","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा भाजपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा भाजपा से निष्कासित
विज्ञापन
जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए उसे पार्टी से निष्कासित किया गया है।
भाजपा के जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह का कहना है कि जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी ऋ षि शर्मा न भाजपा में सक्रिय सदस्य है और न ही उस पर पार्टी में किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी है।
लेकिन फिर भी अगर कहीं से भी किसी प्रकार से वह खुद को पार्टी से जुड़ा हुआ बताता है तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उसकी प्राथमिक सदस्यता रद्द करते हुए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। उल्लेखनीय है कि जहरीली शराब कांड के बाद से ऋषि शर्मा चर्चा में है। भाजपा के कई नेताओं के साथ उसके फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
नव वर्ष पर उसके द्वारा लगाए गए पोस्टर पर भाजपा के बड़े नेताओं के फोटो लगे थे। ऋ षि शर्मा पहले बसपा में था। उस समय उसकी पत्नी रेनू शर्मा जवां ब्लाक की प्रमुख बनी थी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पलटी मारकर उसने भाजपा का झंडा थाम लिया था।