फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

अब शहर में जहर का कहर...चंदनिया में हंगामा

Tue, 01 Jun 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
देहात क्षेत्र में तांडव मचाने के बाद जहरीली शराब ने अब शहरी क्षेत्र में भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को शहर के चंदनिया, धनीपुर, शीशियापाड़ा व जीवनगढ़ इलाके में नौ लोगों की मौत हुई है। चंदनिया में तीन लोगों की मौत के बाद वाल्मीकि समाज के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मुआवजा व शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। मौके पर फोर्स पहुंच गया। एसीएम द्वितीय अंजुम बी ने मौके पर पहुंच लोगों को समझाया। कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि जो भी संभव होगा, मदद की जाएगी। इसके बाद हंगामा शांत हुआ।
विज्ञापन

क्वार्सी के चंदनिया इलाके के निवासी नरेश 40 पुत्र प्रकाश वाल्मीकि व नितिन 25 पुत्र रामजीलाल और आशीष उर्फ छोटू की रविवार को शराब के सेवन के बाद हालत बिगड़ी थी। इन सभी को रामघाट रोड के एक ट्रामा सेंटर व उसके बाद जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। मगर, जान नहीं बच सकी। इस पर वाल्मीकि समाज के लोग आक्रोशित हो गए। महिलाएं, बच्चे और पुरुषों ने इलाके की रोड को जाम करते हुए मरघट आने-जाने वाला रास्ता ब्लॉक कर दिया। इनका साथ देने वाल्मीकि समाज के नेता श्योराज जीवन पहुंच गए। उन्होंने भी लोगों की मांग का पुरजोर समर्थन करते हुए प्रशासन से मुआवजा व शराब बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस दौरान वहां भाजपा के विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह आदि भी पहुंचे। लोगों में आक्रोश इस बात को लेकर भी था कि एक साथ तीन मौत होने के बाद भी प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया है। इसके चलते और मामला भड़क गया।
विज्ञापन

क्वार्सी इंस्पेक्टर छोटेलाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो पुलिस के खिलाफ नारेबाजी होने लगी। शराब बेचने वालों पर कार्रवाई करने की बजाए लोगों को शांत कराकर मामला दबाने का आरोप लगाने लगे। थोड़ी देर में वहां एसीएम द्वितीय अंजुम बी पहुंची। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर हंगामा शांत नहीं हुआ। काफी देर तक जद्दोजहद जारी रही। इसके बाद एसीएम ने आश्वासन दिया कि वह शराब बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने सहित मृतकों के परिवार वालों के लिए शासन से आर्थिक मदद दिलाने की बात रखने का आश्वासन दिया। तब जाकर दो घंटे बाद हंगामा शांत हुआ। इस दौरान राजीव भारती आदि मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले चंदनिया से सटे बेगमबाग में रविवार रात भी एक मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों में भी कोहराम, एक ही ठेके से आई शराब
चंदनिया के अलावा शहर के शीशियापाड़ा में वाल्मीकि समाज के एक युवक की, धनीपुर में तीन लोगों की और जीवनगढ़ में आगरा से रिश्तेदारी में आए एक युवक की मौत हुई है। नौरंगाबाद के शास्त्रीनगर में भी एक मौत हुई है। सभी घरों पर कोहराम के हालात थे। महिलाओं का विलाप जारी था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन सभी ने शराब बंदी के दौर में एटा चुंगी के ठेके से बिकी शराब छर्रा अड्डा की सब्जी बेचने वाली महिला से खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed