{"_id":"688d0daa742010dcbb0fdc76","slug":"aligarh-passengers-create-ruckus-in-train-when-water-runs-out-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh : पानी खत्म होने पर ट्रेन में यात्रियों का हंगामा, नॉन स्टॉप गाड़ी को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh : पानी खत्म होने पर ट्रेन में यात्रियों का हंगामा, नॉन स्टॉप गाड़ी को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया
Sat, 02 Aug 2025 12:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:25 AM IST
सार
गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा कर दिया। कंट्रोल रूम से जुड़े अधिकारियों की सूचना पर नॉन स्टापेज ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन करीब 25 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन, file pic
- फोटो : संवाद
विस्तार
कानपुर से दिल्ली जा रही नॉन स्टॉप क्लोन एक्सप्रेस में शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे पानी खत्म हो गया। इससे गुस्साए यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा कर दिया। कंट्रोल रूम से जुड़े अधिकारियों की सूचना पर नॉन स्टापेज ट्रेन को अलीगढ़ स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन करीब 25 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन
नॉन स्टॉप गाड़ी संख्या 02563 क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन का कानपुर के बाद सीधा ठहराव नई दिल्ली है। टूंडला के आसपास ट्रेन के कोच संख्या बी-1 से लेकर बी-4 तक के चार कोच में पानी खत्म हो गया। यात्रियों ने इसकी शिकायत कोच के टीटीई को दी। यात्रियों का आरोप है कि रेलवे स्टाफ ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया । चलती ट्रेन में यात्रियों ने हंगामा कर टीटीई को खरीखोटी सुनाई।
विज्ञापन
टीटीई की सूचना पर टूंडला कंट्रोल रूम के अधिकारियों के निर्देश पर नॉन स्टॉप ट्रेन को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोका गया। कोच में पानी भरने के बाद ट्रेन को करीब 25 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया । उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि कोच में पानी खत्म हो गया था अलीगढ़ स्टेशन पर पानी भरने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन