फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Operation of government buses being made due to illegal recovery

अलीगढ़ : अवैध वसूली से कराया जा रहा सरकारी बसों का संचालन

Fri, 08 Apr 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Operation of government buses being made due to illegal recovery
गांधीपार्क बस अड्डे के बाहर अवैध वसूली के जरिए विभिन्न राज्यों की बसों का संचालन कराया जा रहा है। इन बसों की रसीद तक नहीं कटती है। इससे परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है। हालांकि, अधिकारी इससे अनजान होने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभिन्न राज्यों की बसें अलीगढ़ होते हुए अपने-अपने गंतव्य तक जाती हैं। हरियाणा की बसें सैटेलाइट बस अड्डा, राजस्थान की बसें मसूदाबाद बस अड्डा और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की बसें गांधीपार्क बस अड्डे से होकर गुजरती हैं। नियम के मुताबिक किसी भी बस अड्डे के अंदर सवारी उतराने और चढ़ाने पर पार्किंग रसीद कटती है।
विज्ञापन

इसीलिए बस को बस अड्डे के अंदर ले जाना जरूरी होता है, लेकिन शहर के गांधीपार्क बस अड्डे पर इन दिनों इसके विपरीत खेल चल रहा है। अन्य राज्यों की बसों को बस अड्डे के बाहर ही खड़ा करवाया जाता है। इससे सरकारी रसीद भी नहीं कटवानी पड़ती है। बताते हैं कि बस अड्डा प्रभारी के नाम पर सुरक्षाकर्मी अवैध वसूली करते हैं। हर चक्कर के हिसाब से रेट तय होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं आया है। अवैध वसूली की जांच कराएंगे। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। - योगेंद्रपाल सिंह, एआरएम बुद्धविहार डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed