{"_id":"5f1ef2538ebc3e63b77a0670","slug":"aligarh-one-thousand-covid-test-with-antigen-kits-will-be-done-daily-city-office-news-ali2397120100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : प्रतिदिन एक हजार कोविड टेस्ट एंटीजन किट से होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : प्रतिदिन एक हजार कोविड टेस्ट एंटीजन किट से होंगे
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : CITY OFFICE
कोविड महामारी की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने तय किया है कि अब एक हजार कोविड टेस्ट प्रतिदिन एंटीजन किट से होंगे। डीएम ने सीएमओ को हर दिन की रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
वहीं, होटल में क्वारंटीन संक्रमित मरीजों का भर्ती कराने के पांच दिन बाद एंटीजन किट से टेस्ट कराने के निर्देश दिए हैं। अगर, टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उनको होम आइसोलेट कर दिया जाए। कोविड कंट्रोल रूम प्रभारी सहित सभी तहसीलों में संचालित कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वह होम आइसोलेट कोविड संक्रमित मरीजों का प्रतिदिन का फॉलोअप लिया जाए।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने सोमवार को हुई समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिए। उन्होंने बताया कि लक्षण रहित कोरोना पॉजिटिव मरीजों की शासनादेश के अनुसार ही होम आइसोलेट किया जाए। होम आइसोलेट के दौरान नियमों/प्रतिबंधों का पालन नहीं करने पर मरीज को अस्पताल में भर्ती किया जाए, साथ ही मरीज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। इधर, जनपद में प्रतिदिन एक हजार कोविड-19 जांच एंटीजन किट से कराने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल में दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक सैंपल कलेक्शन का समय निर्धारित किया गया है।