{"_id":"5f1463788ebc3e74a76e23d9","slug":"aligarh-one-more-step-to-protect-women-city-office-news-ali2390276138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक और कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक और कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को और ज्यादा सुरक्षित माहौल देने के लिए लखनऊ सेफ सिटी परियोजना अब प्रदेश के 17 शहरों में लागू की जाएगी । इसमें गोरखपुर, वाराणसी, नोएडा, मेरठ, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, बरेली, झांसी, मुरादाबाद और सहारनपुर के साथ अलीगढ़ भी शुमार है । ये 17 शहर वो हैं जहां नगर निगम कार्यरत है। इस योजना में गंभीरता से कार्य कराने के लिए मंडल स्तर पर एक समिति बनाई जाएगी। जिसमें मंडलायुक्त अध्यक्ष, जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर आयुक्त, उपाध्यक्ष एडीए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, रोडवेज आरएम, आरटीओ या प्रबंध निदेशक सिटी ट्रांसपोर्ट सदस्य होंगे।
योजना में केंद्र सरकार के निर्भया फंड से 60 फीसदी और 40 फीसदी धनराशि प्रदेश सरकार से मिलेगी। इसके माध्यम से वुमेन हेल्प लाइन 1090 को और बेहतर प्रतिक्रिया के लिए सक्रिय किया जाएगा। महिलाओं के आवागमन के रास्तों पर जहां भी अंधेरा है वहां रोशनी के समुचित प्रबंध होंगे। आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। महिलाओं को सुरक्षित ट्रांसपोर्ट साधन मुहैया कराए जाएंगे। नवगठित समिति अपने शहर में परियोजना लागू करने की कार्ययोजना बना कर अपर पुलिस महानिदेशक महिला सम्मान प्रकोष्ठ 1090 को भेजेंगे। अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा है कि इस कार्य को गंभीरता से पूरा करें। मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने कहा है कि वह जल्द ही समिति गठित कर कार्ययोजना प्रेषित करेंगे। जिससे जल्द से जल्द इस सेवा का महिलाओं को समुचित लाभ मिल सके।