{"_id":"62b74bdf232aff14337ff7ef","slug":"aligarh-old-age-pension-backward-in-aadhar-feeding-aligarh-city-office-news-ali2946906125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : वृद्धावस्था पेंशन : आधार फीडिंग में पिछड़ा अलीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : वृद्धावस्था पेंशन : आधार फीडिंग में पिछड़ा अलीगढ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्धावस्था पेंशन के लिए लाभार्थियों के आधार कार्ड फीडिंग के मामले में जिले की स्थिति खराब है और प्रदेश में 45वें नंबर पर है। अब तक मात्र 46 फीसदी कार्य पूरा हो सका है।
पिछले कई दिनों से लखनऊ में वेबसाइट के अपग्रेडेशन के चलते काम ठप पड़ा हुआ है। जिले में 61,171 पेंशनधारकों में से केवल 27,556 लाभार्थियों का आधार कार्ड फीड किया जा सका है। जनसेवा केंद्र संचालकों द्वारा गलत तरीके से खाते को आधार कार्ड से जोड़ देने से करीब पांच हजार लाभार्थियों के खाते बंद हो गए हैं।
पात्र सरकारी दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज समेत चारों जिलों में वृद्धावस्था पेंशन के कुल 1.46 लाख लाभार्थी हैं। इन लाभार्थियों को एक हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से पेंशन मिलती है।
विज्ञापन
अलीगढ़ में 61,171 पेंशनधारकों में से केवल 27,556 लाभार्थियों का आधार कार्ड लिंक किया जा सका है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी ने बताया कि आधार कार्ड की फीडिंग बढ़ाने को हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। विकास भवन में इसके लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। जहां पेंशन धारक लाभार्थी पहुंचकर अपना आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक करा सकते हैं।
जिले में पांच हजार खाते बंद
जिले भर में करीब पांच हजार पेंशनधारकों के आधार प्रमाणीकरण के दौरान जनसेवा केंद्र संचालकों के आधार कार्ड में भिन्नता मिलने और संशोधन करने से खाते लॉक हो गए हैं। वेबसाइट के अपग्रेडेशन के चलते खाते अनलॉक नहीं हो पा रहे हैं। विभागीय अफसरों के अनुसार एनआईसी लखनऊ से बंद हुए खातों को अनलॉक किया जाएगा। जिससे लाभार्थियों के खाते में आसानी से पेंशन की किस्त भेजी जा सके।