{"_id":"6990a4b22cdff5d75b0b2e1e","slug":"aligarh-numaish-begins-today-at-1-pm-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh Exhibition: नुमाइश पर लगी अस्थाई रोक हटेगी, आज दोपहर एक बजे के बाद होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh Exhibition: नुमाइश पर लगी अस्थाई रोक हटेगी, आज दोपहर एक बजे के बाद होगी शुरू
Sun, 15 Feb 2026 01:07 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:07 AM IST
सार
महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा को लेकर अलीगढ़ नुमाइश को दो दिन के लिए रोका गया था। आज नुमाइश शुरू हो जाएगी। नुमाइश कुछ दिन बढ़ सकती है।
विज्ञापन
अलीगढ़ नुमाइश
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को देखते हुए नुमाइश पर लगाई गई अस्थायी रोक अब हट गई है। 15 फरवरी दोपहर एक बजे से नुमाइश के गेट आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। इसके चलते नुमाइश को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया था।
विज्ञापन