फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Now the country is changing, no one should doubt the leadership

अलीगढ़ : अब देश बदल रहा है, कोई नेतृत्व पर संदेह न करे

Mon, 26 Sep 2022 12:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:34 AM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा हमारा देश बदल रहा है।अलीगढ़ प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करता है।

विज्ञापन
Aligarh: Now the country is changing, no one should doubt the leadership
अलीगढ़ : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यकर्ता मिलन समारोह में कार्यक्रम को संबोधित करत? - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ.दिनेश शर्मा ने कहा हमारा देश बदल रहा है। इसलिए कोई नेतृत्व पर संदेह न करे। एक कार्यकर्ता से प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी पं.दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्ते पर देश चला रहे हैं। सबसे निचले पायदान के व्यक्ति का ध्यान रखते हुए नमक-तेल-लकड़ी तक की चिंता की जा रही है। जिस देश में कभी गोली के जवाब में सफेद कबूतर छोड़े जाते थे। वह भारत देश अब एयर स्ट्राइक कर जवाब देता है। यही बदलाव है, दुनिया में मुद्रा स्फ्रीति के दौर में हम संतुलन बनाए हुए है। जीडीपी का स्तर लगातार बढ़ रहा है।
भाजपा नेता डा.दिनेश शर्मा ने ये बातें रविवार को सुरेंद्र नगर स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में पं.दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने पं.दीनदयाल उपाध्याय के जीवनकाल और उनसे जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि उनका जनसंघ व भाजपा को खड़ा करना सपना था। उनके संदेश, उनके दिखाए रास्ते पर चलकर आज भाजपा दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनकर खड़ी हुई है।
विज्ञापन

उनकी राह पर अति गरीब व कतार में अंतिम नंबर पर खड़े व्यक्ति को राहत देने के नियम पर काम हुआ है। उसी रास्ते का परिणाम है कि अब गोली के जवाब में कबूतर नहीं छोड़े जाते, बल्कि गोला छोड़ा जाता है। पीएम ने नवाज शरीफ को साफ कहा था कि आप हमारे गतणंत्र दिवस व स्वतंत्रता दिवस में आओगे। मगर गोली चलाओगे तो परिणाम अच्छे नहीं होंगे। इसी का परिणाम है कि एयरस्ट्राइक से जवाब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याण को नमन, विपक्षियों पर ताले लगाते अलीगढ़ वाले
उन्होंने अलीगढ़ के गौरवशाली राजनीतिक इतिहास का जिक्र करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की और कहा कि देश में अलीगढ़ के ताले, नारे और लोग प्रसिद्ध हैं। जब यहां के लोग मतदान करते हैं तो अच्छे अच्छों की सियासत पर ताले लगा देते हैं। चाहे वे हैदराबाद वाले नेता हों, या हमारे प्रदेश के युवा नेता या बहन जी या युवराज क्यों न हों। अलीगढ़ प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करता है। ये बात खुद पं.दीनदयाल उपाध्याय मानते थे। अंत में कहा कि खुद प्रदेश में भाजपा को खड़ा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कल्याण सिंह भी दीनदयाल के प्रति यह भाव रखते थे।
इस दौरान भाजपा के इतिहास व विकास की प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ डा.दिनेश शर्मा ने किया। जिसमें भाजपा के इतिहास को प्रदर्शित करने वाली जानकारियों को देख उन्होंने अपने अनुभव से बताया कि इस आयोजन के संयोजक अनिल पाराशर भाजयुमो से संगठन व मुझसे जुड़े हैं। यह प्रदर्शनी प्रदेश की सबसे उत्तम प्रदर्शनी है। एक कार्यकर्ता को इतनी जानकारियां पार्टी के विषय में होनी चाहिए। इस मौके पर उन्होंने एक एप का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बुजुर्ग जनसंघी जयप्रकाश ने की।

आयोजन में सांसद सतीश गौतम, पूर्व मंत्री ठा.जयवीर सिंह, राज्यमंत्री अनूप प्रधान, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, एमएलसी मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक संजीव राजा, विधायक मुक्ता संजीव राजा, रवेंद्रपाल सिंह, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, श्रीचंद्र शर्मा, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, ब्लाक प्रमुख हरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, अजय चौधरी, नरेंद्र पचौरी, पूनम बजाज, सौरभ सिक्ससंस, डा.राजीव अग्रवाल, मनोज शर्मा, शिवनारायण शर्मा, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, श्यौराज सिंह, रामसखी कठेरिया, सुरेश प्रताप गांधी, मनीष राय, शैलेंद्र सिंह टिल्लू, आदि तमाम लोग मौजूद रहे।क्ष्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed