{"_id":"61be3879875ab52ef8482a34","slug":"aligarh-now-1-50-lakh-voter-id-cards-will-be-sent-by-speed-post-city-office-news-ali2809299167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अब स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे 1.50 लाख वोटर आईकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अब स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे 1.50 लाख वोटर आईकार्ड
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर डाक विभाग अब स्पीड पोस्ट से वोटरों तक उनके मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराएगा। इस कदम से अब पहचान पत्र के लिए आवेदकों को बेवजह तहसील के चक्कर नहीं काटने होंगे। इससे डाक विभाग की भी आमदनी बढ़ेगी।
निर्वाचन आयोग ने नए बनाए गए पहचान पत्रों को डाक के माध्यम से घर-घर पहुंचाने का अभियान शुरू कराया है। अक्सर वोटर पहचान पत्र न मिलने की शिकायत करते रहे हैं। इसको देखते हुए अब पहचान पत्र डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा से भेजे जा रहे हैं। डीएम के निर्देशन में 35 दिन के चले विशेष मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में इस बार जिले में 1.50 लाख आवेदन मिले।
आवेदनों के सत्यापन को पांच जनवरी 2022 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा। नए आवेदकों को रंगीन मतदाता पहचान पत्र डाक विभाग के जरिए भेजा जाएगा। प्रवर डाक अधीक्षक सुमित गाट ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग से अनुबंध पर क्षेत्रवार तहसीलों में स्थापित डाकघरों से मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से बुक किए जा रहे हैं।