फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Notice to 51 colleges for not uploading e-mail id

अलीगढ़ : ई-मेल आईडी अपलोड न करने पर 51 कॉलेजों को नोटिस

Mon, 30 May 2022 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Notice to 51 colleges for not uploading e-mail id
कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी वेबसाइट पर अपलोड करने में जिले के इंटर कॉलेज रुचि नहीं ले रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 51 इंटर कॉलेजों को नोटिस जारी कर सोमवार तक बोर्ड की वेबसाइट पर ई-मेल आईडी अपलोड करने का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की 100 दिवस की कार्ययोजना के तहत डिजिटल साक्षरता दर बढ़ाने की दिशा में माध्यमिक शिक्षा विभाग कार्य कर रहा है। इसी क्रम में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कराया जा रहा है। साथ ही, हाईस्कूल व इंटर का परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी पर भेजने की संभावना है।
विज्ञापन

लेकिन छात्र-छात्राओं के ई-मेल आईडी, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के मोबाइल नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड न करने व अन्य कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर श्रीमती शीला देवी बनवारीलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुर, श्रीमती सुनहरी देवी उमावि मौर, शिशुपाल सिंह उमावि रामनगर दादों, एम रूप सिंह सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल पलसेड़ा, मां रूपवती धर्म सिंह उमावि नगरिया सिहानी, रवी स्मारक उमावि रूपनगर पिसावा, अहिल्याबाई उमावि सिंहानी फरीदपुर, चौ. धर्मसिंह कन्या उमावि हबीबपुर, चौ. रोहन सिंह उमावि हैवतपुर कोटरा, ओमप्रकाश कृषि सशि उमावि पुरैनी, गंगा सिंह मेमोरियल उमावि रामनगर, बलवंत सिंह उमावि छर्रा, महाराज सिंह उमावि हुसैनपुर को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा, प्यारेलाल आदर्श इंटर कॉलेज धनसारी, मोहम्मद हबीब खान इंटर कॉलेेज अकराबाद, सम्राट अशोक इंटर कॉलेज धनसारी, आरबीजी उमावि नगला ढक, अंजनी कुमार इंका सासनीगेट, गोविंद राम उमावि खुर्रमपुर, बीबीएम इंका नगला मसानी, फूलसिंह उमावि मंडनपुर बीजलपुर, एमएम प्रेसीडेंसी इंका खैर बाईपास, आदर्श उमावि कनकपुर गोपी, एसएलएस इंका नौहटी, महारानी अहिल्याबाई होल्कर उमावि बहादुर पुर गोवरा, मॉडर्न सर सयैद उमावि रोरावर, किरन सावित्री देवी पब्लिक उमावि काजिमपुर, चौबसिंह लोधी आदर्श इंका अलापुर गढ़िया, चौ. वीरेंद्र सिंह इंका बरौला, शशि उमावि जलालपुर, खैर रोड, एएनपी इंका अलीगढ, रामकली देवी उमावि ककेथल, आरबीएस इंका बरौली राव, सरस्वती ज्ञान मंदिर उमावि जिरौली धूम सिंह, पंडित महेंद्र पाल शर्मा उमावि खैर, श्री देवी सिंह मेमोरियल उमावि खेड़िया रफातपुर, शंकरलाल मेमोरियल उमावि सवाई रघुनाथपुर, शिवशंकर हाईस्कूल लोहगढ़, पंडित लोकमणि शर्मा इंका वाजिदपुर, ठा. कुशलपाल सिंह उमावि सालारपुर, चौ. महेंद्र सिंह उमावि खेड़ा सत्तू, उत्तम इंका जिरौली धूम सिंह, पीआरपीजी इंका खैर, चौ. ऋषिपाल सिंह इंका चकाथल, भूपनाथ उमावि जट्टारी, कल्याणकारी उमावि नगलाहर्जी, हरचरण लाल उमावि खंडेहा, स्व. रजनेश कुमार आदर्श उमावि जिरौली धूमसिंह, नेहरू स्मारक उमावि खंडेया, अहिल्याबाई होल्कर उमावि चंदौखा, कल्याण सिंह राजवीर सिंह उमावि महका को भी नोटिस दिया गया है।

इस संबंध में डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्य व प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि मुख्यमंत्री की 100 दिवस की कार्ययोजना संबंधी समस्त महत्वपूर्ण कार्यों को सोमवार तक हर हाल कर में कर लें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed