{"_id":"612a99378ebc3e79e24502de","slug":"aligarh-nodal-officer-nominated-for-the-disposal-of-destitute-cows-city-office-news-ali2718068119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : निराश्रित गोवंश के शव निस्तारण के वास्ते नोडल अधिकारी नामित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : निराश्रित गोवंश के शव निस्तारण के वास्ते नोडल अधिकारी नामित
विज्ञापन
निराश्रित गोवंश की मृत्यु होने पर शव निस्तारण में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिए गए हैं। डीएम ने इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। ग्रामीण क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों के शव निस्तारण के लिए ग्राम प्रधान व सचिव संयुक्त रूप से उत्तरदायी होंगे।
जिसके लिए संबंधित सहायक विकास अधिकारी पंचायत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत व नगर पालिका क्षेत्रों में शव निस्तारण के लिए सफाई नायक उत्तरदायी एवं संबंधित अधिशासी अधिकारी नोडल रहेंगे, जबकि नगर निगम क्षेत्र में सफाई नायक उत्तरदायी व मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को नोडल अधिेकारी नामित किया गया है।
डीएम ने समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अनुसार निराश्रित गोवंश की मृत्यु होने पर तत्काल संबंधित पशु चिकित्साधिकारी की देखरेख में उनके शवों के निस्तारण की समुचित व्यवस्था कराएं। उक्त नोडल अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर का विवरण क्षेत्र के अनुसार गोशालाओं में अंकित कराया जाए। इसमें लापरवाही संज्ञान में आने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई होगी।