{"_id":"5f4020db8ebc3e3ccc5f6b20","slug":"aligarh-nhai-to-build-flyover-at-khereshwar-crossing-city-office-news-ali2417512148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : खेरेश्वर चौराहे पर एनएचएआई बनाएगा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : खेरेश्वर चौराहे पर एनएचएआई बनाएगा फ्लाईओवर
विज्ञापन
खेरेश्वर धाम चौराहा।
- फोटो : CITY OFFICE
राहुल दक्ष
राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर स्थित खेरेश्वर चौराहा पर फ्लाईओवर बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने इसका प्लान तैयार कर लिया है। प्रपोजल शासन को भेजा जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत 18 से 20 करोड़ रुपये के बीच रखी गई है। 300 मीटर लंबाई वाले इस प्रस्तावित फ्लाईओवर को डेढ़ से दो साल में तैयार करने की योजना है।
दिल्ली से एटा और कानपुर को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-91 अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर हाईवे से होकर गुजर रहा है। खेरेश्वर चौराहा पर सारसौल की ओर से टप्पल और खैर की ओर जाने वाले वाहनों और दिल्ली से एटा या एटा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन अक्सर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। दर्जनों हादसों में यहां लोगों की जान गई हैं। इसके चलते इस चौराहा को परिवहन मंत्रालय ने स्थानीय अधिकारियों की रिपोर्ट पर ब्लैक स्पॉट में शामिल किया है। ब्लैक स्पॉट पर हादसों को कम करने के लिए सरकारी मशीनरी जुटी है। यहां एनएचएआई ने सर्वे कर फ्लाईओवर बनाने का प्रपोजल तैयार किया है। एनएचएआई के डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) पीपी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित फ्लाईओवर को तकरीबन सात मीटर ऊंचा, 300 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा, जिसमें 15-15 मीटर की दो लेन होंगी। 18 से 20 करोड़ रुपये इसकी अनुमानित लागत रखी गई है। प्रपोजल शासन को भेजा जा रहा है। शासन से मुहर लगते ही इसको बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
एनएच 91 पर छह और 93 पर दो ब्लैक स्पॉट
एनएच 91 स्थित खेरेश्वर चौराहा पर ही नहीं बल्कि अलीगढ़ सीमा से गुजर रहे इस हाईवे पर छह ब्लैक स्पॉट हैं। जिनमें एक खेरेश्वर चौराहा, दूसरा मथुरा बाईपास रोड पर, तिसरा बौनेर तिराहा, चौथा मेहरावल कट, पांचवा चूहरपुर और छटा गभाना कट और टमकोली मोड़ ब्लैक स्पॉट हैं। इधर, एनएच-93 (मुरादाबाद से आगरा तक) मडराक टोल, कोठिया मोड़, हासिमपुर गांव का मोड़ दुर्घटना संभावित क्षेत्र है।
विज्ञापन
ब्लैक स्पॉट पर डीएम ने लगाई कड़ी फटकार
जुलाई माह में चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट्स पर हादसे रोकने के लिए कोई कसरत न करने पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी को फटकार लगई है। रामघाट रोड, अतरौली, गंगीरी छर्रा और कासगंज मार्ग पर कई स्थानों पर ब्लैक स्पॉट हैं। जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी को इनका निस्तारण करने और पांच सदस्यीय जांच दल द्वारा बताए गए कार्यों को करने का निर्देश दिया था। मगर, अभी तक इसको लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के मुताबिक पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर हादसों को रोकने के लिए कोई काम नहीं किया है। इसके लिए उनके अधिकारियों को फटकार लगाई गई है। अगले एक सप्ताह में उनको काम करने और रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपने का निर्देश दिया है।