{"_id":"60f9b9c08ebc3e6d150d6b54","slug":"aligarh-news-three-labourers-died-as-bike-rammed-into-truck-on-anupshahr-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : अनूपशहर रोड पर ट्रक में घुसी बाइक, तीन मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : अनूपशहर रोड पर ट्रक में घुसी बाइक, तीन मजदूरों की मौत
Fri, 23 Jul 2021 12:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 23 Jul 2021 12:02 AM IST
सार
- जवां क्षेत्र में सीडीएफ चौकी के पास देर रात हुई दुर्घटना, नर्सरी पर पौधे लेकर आए थे तीनों
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : road accident
विस्तार
जवां क्षेत्र में अनूपशहर हाईवे पर सीडीएफ चौकी के पास बृहस्पतिवार देर रात हुई सड़क दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई। तीनों बाइक पर सवार होकर होटल से खाना खाकर छेरत स्थित नर्सरी लौट रहे थे। तभी सरियों से लदे खड़े ट्रक में बाइक घुसने से तीनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम केंद्र भिजवा दिया है। वहीं पहचान के बाद उनके परिवारों को खबर दे दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार छेरत स्थित नर्सरी पर तीन मजदूर बाहर से पौधे लेकर आए थे। देर रात काम करने के बाद वे खाना खाने एफएम टॉवर के पास के ढाबे पर आए। यहां से बाइक पर तीनों वापस नर्सरी जा रहे थे। तभी सीडीएफ चौकी पार करते ही रात करीब दस बजे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। तीनों मौके पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर चौकी से पुलिस पहुंची। जहां से तीनों को एंबुलेंस तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस ने जेब में मिले कागज व मोबाइलों के आधार पर तीनों की पहचान की। तीनों की पहचान फर्रुखाबाद के थाना कायमगंज के गांव पपड़ी निवासी अखिलेश (25) पुत्र सूरजपाल सिंह व साजिद (24) पुत्र अहमद शेर खान, एटा कोतवाली देहात के गांव लालगढ़ी निवासी सौरभ (30)पुत्र पिंटू के रूप में हुई है। तीनों के परिवारों को खबर दे दी गई है। इंस्पेक्टर जवां जितेंद्र सिंह के अनुसार परिवारों के आने पर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। नर्सरी पर भी जानकारी करने पुलिस टीम भेजी गई है। वहां से अभी रात में कोई ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन