{"_id":"6011dfc0b26a461e38516864","slug":"aligarh-news-the-wall-suddenly-fell-on-playing-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल रहे सात बच्चों के ऊपर अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबने से चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल रहे सात बच्चों के ऊपर अचानक गिरी दीवार, मलबे में दबने से चार की हालत गंभीर
Thu, 28 Jan 2021 01:20 PM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, इगलास (अलीगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, इगलास (अलीगढ़)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव छैंछऊ में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक मकान की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के पास ही खेल रहे सात बच्चे दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गए। इनमें से चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से एक घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अचानक शिवकुमार पुत्र अर्जुन सिंह के मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दीवार के समीप ही खेल रहे भवन स्वामी की बेटी करिश्मा (8), भावना (6), बुलुबल (3), बेटा कान्हा (2) समेत पड़ोसी जुगेंद्र सिंह की बेटी माही (5), रामकिशोर का बेटा शेरू (6) व सत्यप्रकाश का बेटा विशाल (5) घायल दीवार के मलबे में दब गए।
विज्ञापन
हादसा होते ही लोग दौड़कर पहुंचे और मलबे में दबे सभी घायल बच्चों को बाहर निकाला। ग्रामीण इन सभी घायल बच्चों को लेकर गोरई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां से चार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। विशाल की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन