{"_id":"5fe3a0508ebc3e3ba24dadfe","slug":"aligarh-news-khar-news-ali251911965","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा गोवंशों से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा गोवंशों से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 24 Dec 2020 01:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
छुट्टा गोवंशों की समस्या को लेकर तहसील में प्रदर्शन करने आये कई गांवों के किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्द होती रातों में एक बार फिर से छुट्टा गोवंश ने किसानों के माथे पर बल ला दिया है। बुधवार को कई गांवों के निवासी तहसील में एसडीएम से मिले। इससे पहले तहसील गेट पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी कर छुट्टा गोवंश की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। चेताया कि जल्द छुट्टा गोवंश गोशालाओं में न भिजवाए जाने पर किसान आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। एसडीएम ने जल्द ही छुट्टा गोवंश की समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
टैटीगांव रोड स्थित गांव खेड़ा सत्तू, एदलपुर, मायारामगढ़ी, भारैरी, सभापुर, दरकन नगलिया, अरनी व पलाचांद में छुट्टा गोवंश से परेशान ग्रामीणों ने कहा कि रात में खेत में खड़ी फसल को छुट्टा गोवंश नुकसान पहुंचा रहे हैं। जब किसान उन्हें भगाते हैं तो यह पशु घायल कर रहे हैं। छुट्टा गोवंश से फसलाें को बचाने के लिए ग्रामीणों को खुले खेतों में सर्द रातें गुजारनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए समस्या का समाधान कराने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजा है। इस मौके पर विजय सिंह, नारायण सिंह, विजेंद्र सिंह, कर्मवीर सिंह, विनोद कुमार, नेत्रपाल सिंह, कुमरसेन, ओमप्रकाश, राज सिंह, रनवीर सिंह, ऊदल सिंह, नवाब सिंह, चंद्रपाल सिंह, हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन