फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः झोलाछाप के इंजेक्शन से मरीज की मौत

Fri, 15 Oct 2021 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
चंद्रपाल का फाइल फोटो - फोटो : HARDUAGANJ
कस्बा में एक झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने से पचास वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। झोलाछाप दुकान छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे हरदुआगंज थाना प्रभारी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक मामले में तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन

खिटकारी गांव निवासी चंद्रपाल (50) पुत्र जय सिंह मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार सुबह मनरेगा में मजदूरी करने के बाद तीन बजे करीब हाथ पैरों में खुजली की शिकायत बताकर बेटे रवि के साथ जलाली दवा लेने आए थे। बेटे के अनुसार झोलाछाप ने उसके पिता को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ मिनट बाद ही उनकी तबीयत बिगड गई। मुंह से झाग निकलने लगा। कुछ मिनट बाद झोलाछाप के क्लीनिक पर ही उनकी मौत हो गई। परिजनों के पुलिस को सूचना देने पर झोलाछाप फरार हो गया। परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो पुलिस ने समझाकर शांत करा दिया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार तथा चौकी प्रभारी सुरजीत यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार के अनुसार अभी तहरीर नहीं मिली है। झोलाछाप फरार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed