फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

संघ के प्रांत प्रचारक के भाई को धमकी देने वाले गिरफ्तार

Thu, 24 Dec 2020 01:35 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
दादों थाना क्षेत्र के गांव समेंना निवासी व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मेरठ प्रांत के प्रचारक धनीराम के भाई सुग्रीव यादव को जान से मारने की धमकी देने और रुपये मांगने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

करीब एक माह पहले अपने खेत में पानी लगाते समय सुग्रीव यादव को गोली मारी गई थी जिसमें वह घायल हो गए थे। इस मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था जिन्हें अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। अब मंगलवार को सुग्रीव यादव को जान से मारने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग की गई थी। सुग्रीव यादव ने गांव के ही हरिओम सिंह पुत्र सरमन सिंह व सुरेंद्र पुत्र भभूति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घरों से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed