फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर कसेगा शिकंजा, जांच कमेटी गठित

Tue, 06 Sep 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों पर शिकंजा कसने निर्देश दिए हैं। इसके लिए एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है, जो पांच अक्तूबर तक मदरसों की जांच एवं सर्वे तैयार कर अपनी रिपोर्ट देगी। जिसे शासन को भेजा जाएगा।जिले में 120 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं। इनमें चार अनुदानित, 33 आधुनिकीकरण मदरसे शामिल हैं। गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का अल्पसंख्यक विभाग के पास कोई रिकॉर्ड नहीं है। प्रदेश सरकार ने जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराने का निर्णय लिया है। सर्वे के लिए एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में गठित की गई टीम में संबंधित तहसील के एसडीएम, बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को शामिल किया गया है। टीम मदरसों का स्थलीय व भैातिक सत्यापन करते हुए पांच अक्तृबर तक रिपोर्ट तैयार करेगी। शासन को यह रिपोर्ट 25 अक्तूबर तक भेजी जानी है।जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे कराए जाने के लिए टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही सर्वे शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed