{"_id":"62b8b963481d613ae46c0da7","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali29476574","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीनाक्षी पुल तकिया वाली गली में चार महीने से आ रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीनाक्षी पुल तकिया वाली गली में चार महीने से आ रहा गंदा पानी
विज्ञापन
मीनाक्षी पुल के नीचे तकिया वाली गली में पानी की समस्या से परेशान महिलाएं।
- फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 64 स्थित मीनाक्षी पुल तकिया वाली गली में पिछले चार महीने से नलों में गंदा पानी आ रहा है। जिसके चलते 500 से अधिक लोग परेशान हैं। मोहल्ले में एक भी सरकारी हैंडपंप नहीं है। इससे क्षेत्र के लोगों की जिंदगी बिन पानी के दुश्वार हो गई है। पानी की समस्या से करीब इलाके के पांच सौ लोग प्रभावित है। करीब 25 साल पुरानी पाइपलाइन से वार्ड में जलापूर्ति हो रही है। वार्ड में 115 हैंडपंप हैं, लेकिन इनमें केवल 25 हैंडपंप ही चालू है।
लोगों ने बताया कि पिछले चार महीने से इलाके में नलों से गंदा पानी आ रहा है। चार महीने से लोग परेशान हैं, लेकिन इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। मोहल्ले में एक भी सरकारी हैंडपंप नहीं हैं। पूरे वार्ड की बात करें तो एक भी सरकारी सबमर्सिबल तक नहीं है। जिसकी काफी समय से दरकार है। 25 साल पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति हो रही है। करीब चालीस हजार की आबादी पांच ट्यूबवेल के भरोसे है। अब बिन पानी लोगों की जिंदगी दुश्वार है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से लेकर पार्षद तक की है। लेकिन समस्या का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है।
वार्ड की स्थिति
- चालीस हजार की आबादी।
- पचीस साल पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति।
- वार्ड में 115 सरकारी हैंडपंप। जिसमें 25 हैंडपंप सही हालत में है।
- एक भी सरकारी सबमर्सिबल नहीं है।
- पांच सरकारी ट्यूबवेल से जलापूर्ति।
- मीनाक्षी पुल तकिया वाली गली में गंदे पानी की समस्या संज्ञान में आई है। वार्ड काफी बड़ा है। वर्ष 2018 में यहां नई पाइपलाइन डाली गई थीं, जो आजतक सूखी पड़ी हैं। अधिकारियों को बड़ी लापरवाही है। चंदनिया मरघट पर अभी नया ट्यूबवेल लगा है। इसिलए पानी गंदा आ सकता है। जल्द समस्या का निस्तारण होगा। - दिनेश गुप्ता, पार्षद
विज्ञापन
बोले अधिकारी
- तकिया वाली गली में गंदे पानी की समस्या है। इसको लेकर टीम को निर्देशित कर दिया है। टीम मौके पर जाकर सर्वे करेगी। जल्द ही समस्या का निराकरण होगा। - अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
चार महीने से मोहल्ले में गंदे पानी की समस्या है। एक भी सरकारी सबमर्सिबल भी नहीं है। गर्मी में लोग साफ पानी के लिए परेशान हैं।
अश्निवी सक्सेना
गंदा पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है। दूसरी जगहों से साफ पानी लाना पड़ता है। इससे समय बर्बाद होता है। - इंदु यादव
- मोहल्ले में टैंकर की कोई व्यवस्था नहीं है। महिलाएं साफ पानी के लिए सुबह शाम परेशान रहती हैं। साफ पानी के लिए लाइन लग जाती है।
हरिओम सक्सेना
चार महीने पहले साफ पानी आता था। लेकिन अब पता नहीं क्या समस्या आ गई है। सुबह शाम बहुत परेशानी होती है। हाल बेहाल है।
भावना शर्मा
फाइबर केबल डालते समय टूटी पाइपलाइन, पचास हजार लोग पेरशान
फाइबर केबल डालते समय शनिवार रात रावण टीला मरघट वाली गली में निगम की पाइपलाइन टूट गई। सुबह जलापूर्ति के समय लोगों के घरों में पानी भर गया। जिससे लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इस दौरान स्थानीय पार्षद को लोगों ने घेर लिया। गहमागहमी के बाद निगम की टीम भी मौके पर पहुंच गई और इलाके से पानी की निकासी कराई गई। सुबह करीब सात हजार लोग पानी के लिए तरस गए। करीब 20 प्रतिशत इलाके में जलापूर्ति बाधित रही। रविवार देर रात तक निगम की टीम मरम्मत कार्य में लगी रही।
शनिवार देर रात एक मोबाइल नेटवर्क कंपनी रावण टीला मरघट वाली गली में फाइबर केबल डालने का कार्य कर रही थी। खुदाई के दौरान पानी की पाइपलाइन टूट गई। सुबह सप्लाई के दौरान सड़कसे लेकर लोगों के घरों तक पानी घुस गया। इससे लोग अपने घरों के बाहर आ गए। स्थानीय पार्षद अनिल सेंगर भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उनका घेराव कर लिया। मौके पर निगम की टीम भी पहुंच गई। जिसने मोटर द्वारा जलभराव की निकासी की। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सुबह करीब सात हजार लोग प्रभावित हुए। वहीं शाम को कार्य के दौरान पूरी जलापूर्ति रोकनी पड़ी। इससे करीब पचास हजार लोगों को परेशानी हुई। पार्षद अनिल सेंगर ने बताया कि देर रात तक लाइन को ठीक करने का कार्य चलता रहा। संवाद