फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

महिला शक्ति केंद्र की कर्मचारियों को 10 माह से नहीं मिला मानदेय

Tue, 14 Jun 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
प्रदेश सरकार ने नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। अभियान के तहत हर जिले में शहर व ग्रामीण क्षेत्र में महिला शक्ति केंद्रों की स्थापना की गई है। इन केंद्रों में तीन-तीन महिला कर्मचारियों को संविदा पर रखा गया है, लेकिन स्टाफ को पिछले दस महीने से मानदेय ही नहीं मिल पाया है। महिला कल्याण अधिकारी और उनकी सहयोगियों की जेब खाली है और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में स्थापित महिला शक्ति केंद्र पर महिला कल्याण अधिकारी की तैनाती है। वह दो सहयोगियों के साथ मिलकर जिला मुख्यालय से लेकर ब्लॉक और गांवों में पहुंचकर आंगनबाड़ी केंद्रों व पंचायत घरों पर गोष्ठी व चौपाल लगाती हैं, जिनमें महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाता है, मगर इन महिला कर्मचारियों को पिछले दस माह से मानदेय न मिलने से मायूसी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह ने बताया कि महिला शक्ति केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को जुलाई 2021 से मानदेय नहीं मिला है। विभागीय स्तर पर लगातार पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed