फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने एएमयू छात्र को लिया कब्जे में

Mon, 21 Mar 2022 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
एएमयू के सैयदना ताहिर सैफउद्दीन स्कूल (मिंटो सर्किल) का छात्र अदील मुशर्रफ छह दिन के बाद मुंबई में मिल गया। उसे सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। अब पुलिस उसका बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन

गांव फुलबाड़ी, किशनगंज (बिहार) निवासी मोहम्मद मुशर्रफ के बेटे अदील मिंटो सर्किल में कक्षा सात में पढ़ रहा है। 13 मार्च शाम को मस्जिद जाने के लिए कहकर वह निकला था। अदील के लापता होने की जानकारी उनके रिश्तेदार मोहम्मद आशिक ने थाना सिविल लाइंस में दी थी। 18 मार्च को उसे दादर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने अपने कब्जे में लिया था। सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में अदील एटीएम से रुपये निकालते कैद हो गया। इसके बाद वह रेलवे स्टेशन पर टिकट लेते समय सीसीटीवी फुटेज में आया। उसने दादर-बरेली ट्रेन का टिकट लेकर ट्रेन में सवार हो गया। वह दादर पहुंच गया। दादर जीआरपी ने उसे उतारकर उसके बारे में जानकारी ली, फिर उसने जीआरपी अलीगढ़ को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसके परिजन वहां पहुंच गए। आदिल को दादर में बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। उसके बाद उसे परिजन को सौंप दिया। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा कि आदिल के अलीगढ़ आने पर उससे कहां और क्यों जा रहे थे, के बयान लिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed