फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः चौदह लाख मतदाताओं टिकीं राजनीतिक दलों की निगाहें

Fri, 28 Jan 2022 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी तस्वीर साफ हो चुकी है। चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है। सभी दलों की निगाहें 18 से 39 वर्ष तक के 1438321 वोटरों पर हैं। विशेष रूप से 18 से 29 साल के 718336 वोटर प्रत्याशी और उनके रणनीतिकारों के निशाने पर हैं। इन्हें अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक दल एवं उनके रणनीतिकार निरंतर फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम एवं व्हाट्स एप के माध्यम से संदेश भेज रहे हैं।
अलीगढ़ में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 14 से 21 जनवरी तक नामांकन हुए। 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया चली। अब 27 जनवरी को नाम वापसी के बाद प्रचार अभियान शुरू हो गया है। दस फरवरी को मतदान प्रक्रिया होगी और दस मार्च को मतगणना का कार्यक्रम है। सताधारी दल भाजपा से लेकर अन्य दलों से लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों तक ने सोशल मीडिया को हथियार बनाते हुए संदेशों का आदान-प्रदान शुरू कर दिया है। सभी की कोशिश युवा वोटरों को अपने पक्ष में करके अभियान को अंजाम तक पहुंचाने की है। इसके लिए बाकायदा आईटी विशेषज्ञों का सहारा लिया जा रहा है। 18 से 39 साल तक के वोटरों के मोबाइल नंबर संचार कंपनियों की वेबसाइट से लेकर उनसे संपर्क में जुटे हैं।
विज्ञापन

व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्विटर एवं इंस्टाग्राम पर संदेशों का आदान प्रदान चल रहा है। लुभावने वायदे किए जा रहे हैं। एक राजनीतिक दल के रणनीतिकार ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सबसे ज्यादा ध्यान 18 से 29 साल तक के वोटरों पर है। यही ऐसा वर्ग है जो सोशल मीडिया का ज्यादा इस्तेमाल करता है और किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जनवरी तक रोड शो, सभा पर प्रतिबंध ने बढ़ाया सोशल मीडिया का चलन
अलीगढ़। कोरोना महामारी के खतरे के चलते भारत निर्वाचन आयोग ने रोड शो, जनसभा आदि पर रोक लगा रखी है। इससे चुनाव में भाग्य अजमा रहे प्रत्याशियों को खासा झटका लगा
है। स्थिति से निपटने के लिए वे अब सोशल मीडिया की शरण में हैं। इसी के माध्यम से संदेशों का आदान प्रदान कर अपने अभियान को गति दे रहे हैं।
जिले में विभिन्न आयु वर्ग के वोटरों की स्थिति
-18-19 वर्ष- वोटर - 48748
-20-29 वर्ष - वोटर-669588
-30-39 वर्ष- वोटर-719985
-40-49 वर्ष- वोटर-525366
-50-59 वर्ष- वोटर-406460
-60-69 वर्ष- वोटर-232224
-70-79 वर्ष- वोटर-115743
-80 वर्ष या अधिक- वोटर-46820
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed