फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

नुमाइश में डांस पे चांस का दिखा धमाल

Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
नृत्य प्रतियोगिता में देश भक्ति गीत पर प्रस्तुति देते कलाकार । - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की कृष्णांजलि नाट्यशाला में नृत्य प्रतियोगिता डांस पे चांस का आयोजन किया गया। जिसमें बाल कलाकारों से लेकर सीनियर वर्ग के कलाकारों ने अपनी डांस कला का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। समापन पर विजेता व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ कार्य क्रम संयोजक अनीता सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामसखी कठेरिया, पूर्व मेयर शकुंतला भारती ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में 40 बच्चों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल की भूमिका कृष्णा राना ने निभाई। प्रतियोगिता तीन वर्गों में विभाजित थी। सब जूनियर वर्ग में पलक तोमर प्रथम, महक द्वितीय एवं नितुत वार्ष्णेय तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में मुस्कान प्रथम, माही द्वितीय, मेधांश तृतीय स्थान पर चुने गए। सीनियर वर्ग में कृष्णपाल प्रथम, प्रशांत द्वितीय, शीलनिधी, एवं नितिन प्रजापति तृतीय स्थान पर चुने गए। प्रथम ग्रुप में चाचा नेहरू पब्लिक स्कूल प्रथम व भावना डांस एकेडमी द्वितीय स्थान पर व कामिनी ग्रुप (नारी शक्ति) को तृतीय चुना गया। आयोजन में भाग्य रेखा राना, संजय गुप्ता, प्रतिभा जोयाल, श्रेष्ट, अरुण तिवारी, कमल शर्मा, रिंकू, विक्रम, हेमेंद्र सिंह, दीपक शर्मा, नवेद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed