फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः प्रदेश की राजनीति में भूचाल आने वाला है : राजू भैया

Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ महानगर एवं जिला द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन में एटा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि उत्तर प्रदेश प्रदेश की राजनीति में भूचाल आने वाला है। 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद विपक्ष तो होगा ही नहीं।
विज्ञापन

राजू भैया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विरोधी पार्टियों को 10-20 सीट मिल जाएं तो बड़ी बात होगी। अखिलेश यादव को भगवान सद्बुद्धि दें कि वह भी भाजपा में आ जाएं। यह सबका साथ और सबका विकास की नीति का नतीजा होगा। उन्होंने कहा कि 2014 में किसी ने नहीं कल्पना की थी कि भाजपा की सरकार बनेगी। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हमारी संख्या 325 से पार हो गई। 2019 में भी किसी ने कल्पना नहीं की थी कि हमारी संख्या थ्री नॉट थ्री (303) तक पहुंच जाएगी। 2022 में भी पहले से बड़ी सफलता मिलने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सोच जहां समाप्त होती है, पार्टी की सोच वहां से प्रारंभ होती है। भाजपा की नीतियों की वजह से जिन लोगों की जिंदगी में बदलाव आया है, वही लोग अप्रत्याशित परिणाम देंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी आंखों से मां-बाप को रोटी एवं धोती के लिए तरसते देखा है। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी ने बेटा बनकर 80 करोड़ लोगों को ढाई साल तक रोटी देने का काम किया है। कोरोना काल में सपा और बसपा के लोग क्वारंटीन हो गए थे। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि विरोधी दलों को चुनाव तक क्वारंटीन कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम ने कहा कि व्यापारी समाज हमेशा भाजपा के साथ रहा है। भाजपा की सरकार रही हो या नहीं, व्यापारी समाज का साथ उसे मिलता है। व्यापारी समाज आम आदमी को भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करता है। व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक सुशील मित्तल ने कहा कि पहले व्यापारी भयभीत रहते थे। योगी आदित्यनाथ ने पांच साल में गुंडाराज खत्म कर दिया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
मंच पर जिला पंचायत की अध्यक्ष विजय सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह, विधायक संजीव राजा, विधायक अनिल पाराशर, महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विभव वार्ष्णेय, अनीता जैन, कृष्णा गुप्ता, हेमंत गोयल आदि मौजूद थे। इस मौके पर कमल अग्रवाल, आलोक प्रताप सिंह, हनी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, रौनक गुप्ता, आशीष डिस्पोजल आदि ने अतिथियों को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 40 फुट लंबी व 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मानव महाजन, संजय गोयल, पार्षद नरेंद्र कुमार, अतुल राजाजी आदि मौजूद थे।
आरएलडी की हवा निकल गई
अलीगढ़। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि आएएलडी की हवा निकल गई है। पार्टी द्वारा दो रैली की गई। एक में 1700-1800 लोग पहुंचे। दूसरी रैली में मुश्किल से पांच हजार लोग पहुंचे। विपक्ष अनाथ हो गया है। सपा में भाई-भाई, भाई-बहन एवं चाचा-भतीजा लड़ रहे हैं। बहन जी का वोट सरक कर भाजपा में आ गया है। कांग्रेस का सफाया हो चुका है। चुनाव में 5-7 सीट पर सिमट जाएगी। इस बार भाजपा के 350 से अधिक विधायक जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ महाकाल मंदिर से लाउड स्पीकर हटवाने चले थे। महाकाल ने कलंकनाथ (कमलनाथ) को ही हटवा दिया।
खाने को लेकर हंगामा
व्यापारी सम्मेलन के बाद भोजन को लेकर हंगामा हो गया। इसकी वजह से कुछ प्लेटें भी टूट गईं। धक्का-मुक्की एवं हंगामा के कारण कुछ समय के लिए अव्यवस्था फैल गई।

दरअसल सुबह 11 बजे से व्यापारी सम्मेलन का आयोजन होना था। शहर के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों से भी व्यापारी पहुंचे थे। दोपहर ढाई बजे के बाद कार्यक्रम समाप्त हुआ। सुबह घर से निकले लोग भूख से व्याकुल थे। महानगर संयोजक जयगोपाल वीआईपी ने बताया कि भीड़ की वजह से थोड़ी देर के लिए दिक्कत हुई थी। कुछ समय में सब कुछ सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed