फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः साइकिल रैली निकालकर वोटरों को किया जागरूक

Mon, 15 Nov 2021 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
मतदाता जागरूकता साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाती डीएम सेल्वा कुमारी जे। - फोटो : CITY OFFICE
विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत एनसीसी छात्र-छात्राओं ने रविवार सुबह 9.30 बजे घंटाघर चौराहे से साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया।जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने घंटाघर चौराहे से शुरू हुई साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली घंटाघर चौराहे से बीएसएनएल दफ्तर, लाल डिग्गी, अब्दुल्लाह कॉलेज, रानी लक्ष्मीबाई मार्ग, किशनपुर तिराहा, रामघाट रोड, सेंट फिदेलिस स्कूल होते हुए महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पर समाप्त हुई। जिला सूचना अधिकारी संदीप कुमार ने सभी युवाओं एवं रैली प्रतिभागियों को शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि वोट बनवाने, संशोधन कराने एवं मतदाता पहचान पत्र बनाए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य कराया जा रहा है। बीएलओ विशेष तिथियों पर क्षेत्रीय बूथ पर उपस्थित रहकर एवं 30 नवंबर तक घर-घर जाकर मतदाता पुनरीक्षण का कार्य कर रहे हैं। ऐसे सभी युवा, जो 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं, अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

रैली में मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार पटेल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार ढाका, एडीआईओएस मनोरमा ठाकुर, जिला व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार शर्मा, भानु प्रताप सिंह, मेजर प्रमोद कुमार सुरतिया, भूपेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य संजय सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूल कॉलेजों के छात्र छात्राएं हुए शामिल
अलीगढ़। साइकिल रैली में हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, रतनप्रेम डीएवी गर्ल्स इंटर कॉलेज, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज एवं केएमवी इंटर कॉलेज अतरौली के छात्र-छात्राओं ने रैली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed