{"_id":"6182cdaf78b047559478ea07","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2773941148","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः त्योहार पर शहर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, घंटों पैदल घूमे पुलिस कप्तान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः त्योहार पर शहर में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, घंटों पैदल घूमे पुलिस कप्तान
विज्ञापन
सांप्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील शहर में पांच दिवसीय दीपावली पर्व के तहत बड़ी दीपावली व गोवर्धन के दिन कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने और अपराधियों पर अंकुश रखने के इरादे से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शहर में सेक्टर स्कीम लागू और यातायात की दृष्टि से डायवर्जन व्यवस्था बुधवार की तरह ही आगे प्रभावी रहेगी। इधर, बुधवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सुबह और शाम कई घंटे तक पुराने व नए शहर में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान आम शहरी व आम व्यापारी से संवाद भी किया।
एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुणावत के अनुसार शहर को शहर को दस सेक्टरों में बांटकर दो कंपनी पीएसी, देहात से पुलिस, कार्यालयों से पुलिस बल मिला है। ये व्यवस्था सात नवंबर तक लागू रहेगी। इधर, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सुबह सासनीगेट, कोतवाली नगर क्षेत्र के व्यस्त बाजारों उस्मानपाड़ा, पटेल नगर, मानिक चौक, गोपालपुरी, हलवाई खाना, तमोलीपाड़ा, पला रोड़, जयगंज रोड़, आगरा रोड़, मदारगेट व शाम को क्वार्सी सिविल लाइंस के रामघाट रोड, मैरिस रोड आदि इलाकों में घंटों पैदल भ्रमण किया। इस दौरान लोगों से वार्ताकर सुरक्षा के संबंध में आश्वस्त किया। लोगों से शांति-हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजाम भी देखे।
ये रूट डायवर्जन
चार दिन तक ये बाह्य डायवर्जन :-रोडवेज बसों को छोड़कर किसी तरह का भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा। यह डायवर्जन हर दिन सुबह सात से रात 11 बजे तक लागू। एटा रोड, आगरा रोड, मथुरा रोड, बुलंदशहर रोड, अतरौली से आने वाले सभी भारी वाहन बाईपास से डायवर्ट होंगे।
विज्ञापन
आज बड़ी दीपावली व गोवर्धन को ये आंतरिक डायवर्जन :-शहर के अंदर दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक हल्के वाहनों, ई रिक्शा आदि वाहनों का डायवर्जन लागू रहेगा।
-इन मार्गों पर हल्के वाहन व ई-रिक्शा प्रतिबंधित :-कबरकुत्ता तिराहे से रेलवे रोड की ओर, आगरा रोड से मामूभांजा की ओर, मदारगेट तिराहे से हलवाई खाना की ओर, सासनीगेट चौराहे से जयगंज की ओर, फायर सर्विस तिराहे से गूलर रोड व रघुवीरपुरी की ओर, मसूदाबाद तिराहे से जमीराबाद की ओर, रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह अस्पताल की ओर, तुर्कमानगेट बाईपास चौराहे तुर्कमानगेट की ओर, खटीकान चौराहे से मोहम्मदअली रोड की ओर, देहलीगेट चौराहे से खैर रोड की ओर।
-इन मार्गों पर दोपहिया छोड़ सभी वाहन प्रतिबंधित :-बारहद्वारी चौराहा प्रथम से महावीरगंज की ओर, बारहद्वारी चौराहा द्वितीय से महावीरगंज की ओर, थाना देहलीगेट चौराहे से कनवरीगंज की ओर, सब्जी मंडी चौराहे से कनवरीगंज रेलवे रोड व बड़ा बजार, शाहपाड़ा से हलवाई खाना की ओर, मदारगेट से फूल चौराहे की ओर, मामूभांजा तिराहा से मामूभाजा की ओर, मीरूमल चौराहे से रेलवे रोड की ओर।
सेंटर प्वाइंट बाजार :-दोपहिया छोड़कर सभी प्रकार के वाहन सेंटर प्वाइंट की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित।
महावीरगंज बजार :-दोपहिया छोड़कर सभी प्रकार के वाहन महावीरगंज बाजार की ओर पूर्णत: प्रतिबंधित।
- इन बाजारों में ई रिक्शा की नो एंट्री :-अब्दुल्ला तिराहे से अमीरनिशा की तरफ, दोदपुर से अमीरनिशा की तरफ, मीरूमल चौराहे से रेलवे रोड की तरफ, मदारगेट चौराहे से फूल चौराहे की तरफ, बारहद्वारी से सब्जीमंडी चौराहे की तरफ, बारहद्वारी से अब्दुल करीम चौराहे की तरफ, मामू भांजा तिराहा से मीरूमल की तरफ, मधेपुरा तिराहे से सेन्टर प्वाइंट की तरफ ,गांधीआई तिराहे से सेंटर प्वाइंट की तरफ, मैरिस रोड चौराहे से सेंटर प्वाइंट की तरफ, एसबीआई तिराहे से सेंटर प्वाइंट की तरफ, महाजन पैलेस से मीनाक्षी पुल पर दुबे पडाव की तरफ, कबर कुत्ता चौराहे से रेलवे रोड मीरूमल की तरफ, रसलगंज चौराहे से मलखान सिंह अस्पताल की तरफ (जाने वाले मरीजों को छोड़कर), देहलीगेट चौराहे से खटीकान की तरफ, देहलीगेट चौराहे से कनवरीगंज की तरफ, खटीकान से ऊपरकोट की तरफ, हलवाई खाना से फूलचौक की तरफ सासनीगेट चौराहे से जयगंज की तरफ।
इन मार्गों पर वन-वे :-गांधी आई चिकित्सालय से सेंटर प्वाइंट चौराहे की तरफ, सेंटर प्वाइंट चौराहे से भारतीय स्टेट बैंक की तरफ, मधेपुरा तिराहे से सेंटर प्वाइंट चौराहे की तरफ, आगरा रोड मामू भांजा तिराहा से मीरूमल चौराहा की तरफ, अब्दुल करीम चौराहे से मीरूमल चौराहे की तरफ, बारहद्वारी चौराहे से अब्दुल करीम चौराहे से महावीरगंज की तरफ, अब्दुल करीम चौराहे से फूल चौराहे की तरफ, फूल चौराहे से सब्जी मंडी चौराहे की तरफ, नौरंगीलाल ईका दीवानी रोड तिराहे से कठपुला की तरफ, अब्दुल्ला तिराहे से दोदपुर चौराहे की तरफ।
- शहर में भारी वाहनों के लिए चार दिन का रूट डायवर्जन लागू किया गया है। बुधवार को लागू किया गया आंतरिक डायवर्जन ही बृहस्पतिवार व शुक्रवार को लागू रहेगा। लोगों से अपील है कि इसके अनुसार ही शहर में चलें।
- सतीश चंद्र, एसपी यातायात