{"_id":"6169d6dc3ed0ce7b7d0d49d4","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2758165106","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः हमेशा असहायों के लिए उठें क्षत्रियों के शस्त्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः हमेशा असहायों के लिए उठें क्षत्रियों के शस्त्र
विज्ञापन
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी शस्त्र पूजन करते।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने शुक्रवार को विजयदशमी पर्व के उपलक्ष्य में रावण टीला स्थिति वर्धमान स्कूल में शस्त्र पूजन किया। जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र सिंह एवं महानगर अध्यक्ष नेम सिंह सोलंकी ने विधि-विधान से भगवान श्री राम की प्रतिमा के समक्ष शस्त्रों का पूजन कराया।
यहां प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी सिंह ने कहा कि आज हम सभी प्रार्थना करते हैं कि जिस प्रकार भगवान श्री राम ने धर्म की लड़ाई लड़ते हुए रावण का वध किया था। उसी प्रकार क्षत्रियों के शस्त्र हमेशा असहायों के लिए उठें। पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा अध्यक्ष जैकी ठाकुर व युवा जिलाध्यक्ष सौरभ तोमर ने कहा कि क्षत्रिय कोई जाति नहीं, यह एक धर्म है, जो कि सर्व समाज की सहायता के लिए बना है। मंडल अध्यक्ष तरुण चौहान ने कहा कि हम सभी को एक साथ मिलकर विजयदशमी पर्व के उद्देश को सार्थक बनाना चाहिए। यहां वक्ताओं ने कहा कि 17 अक्तूबर को रामलीला मैदान क्षत्रिय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बुजुर्गों, मेधावी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों एवं कर्मठ पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।
वीरांगना जिलाध्यक्ष ममता राघव, मीरा जादौन, राजकुमार सिंह ने भी विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर रणधीर सिंह, नरेंद्र ठाकुर, कविता राघव, अंकित चौहान, कौशल चौहान, शुभम परमार, वैभव परमार आदि मौजूद रहे।