फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः नशे के लिए पैसे न दिए तो मां को पीटा, आभूषण छीने

Wed, 13 Oct 2021 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
थाना बन्नादेवी क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी थी। इस घटना के कुछ दिन बाद ही गोंडा के गांव कन्नू में बेटे ने शराब के लिए रुपये न देने पर अपनी मां को ईंट मारकर घायल कर दिया। उसके गले में पड़े आभूषण छीन लिए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। महिला को घायल अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गोंडा के इंस्पेक्टर हरि भान सिंह राठौर ने बताया कि गांव का रहने वाला पूरन सिंह का बेटा बिट्टू नशेड़ी है। मंगलवार को वह अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांग रहा था। जबकि मां उसको समझा रही थी कि ऐसा करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बात जब ज्यादा बढ़ गई तो बिट्टू ने अपनी मां के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। ईंटों से प्रहार कर उसको बुरी तरह घायल कर दिया। मां के गले और हाथ के आभूषण छीन ले गया। चीख पुकार सुनकर जब मौके पर भीड़ इकट्ठा हुई तो उसे देखकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी के पिता पूरन सिंह का कहना है कि उसका बेटा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दो साल से अलग रह रहा है। जो भी उसने किया है उसके बाद उसे बेटा कहने में भी शर्म आती है। इंस्पेक्टर हरि भान सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed