फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः जमीन से लेकर आसमान तक रहेगा सुरक्षा घेरा

Fri, 17 Sep 2021 04:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोधा में होने वाले कार्यक्रम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कार्यक्रम के दौरान जमीन से लेकर आसमान तक निगरानी रखी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर श्वान दस्ता तैनात रहेगा, जो विस्फोटक सामग्री का पता लगाने में सक्षम होगा। इसके अलावा, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी। प्रधानमंत्री के मंच के नजदीक स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का घेरा होगा। फिर कमांडो यूनिट तैनात होगी। इसके बाद स्थानीय पुलिस बल और पैरा मिलिट्री फोर्स आयोजन स्थल के आसपास मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में शामिल अधिकारियों के संपर्क में हैं। उनके साथ मिलकर सुरक्षा घेरे के संबंध में योजना तय की जा रही है। पुलिस विभाग की ओर से अब तक जो संकेत मिले हैं, उसके मुताबिक प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एडीजी पीएसी सुरक्षा, 10 आईपीएस अधिकारी, 20 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 50 क्षेत्राधिकारी, 100 निरीक्षक, 500 उप निरीक्षक, 1000 सिपाही सुरक्षा में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा, पांच कंपनी पीएसी, तीन कंपनी पैरा मिलिट्री को भी तैनात किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अलीगढ़ मंडल के जिलों से भी पुलिस फोर्स को अलीगढ़ बुलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जमीन से लेकर आसमान तक पूरी तरह निगरानी रखी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर श्वान दस्ता तैनात रहेगा, जो विस्फोटक सामग्री का पता लगाने में सक्षम होगा। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के ऊपर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed