{"_id":"613521f78ebc3e744438f944","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2724253135","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः विनय नगर में घर में घुसकर लूट, धकियाकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः विनय नगर में घर में घुसकर लूट, धकियाकर भागे बदमाश
विज्ञापन
महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की विनय नगर कॉलोनी में रविवार देर शाम एक घर में लूटपाट के इरादे से घुसे नकाबपोश बदमाश जेवरात व नकदी लूट ले गए। देर रात तक पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी।
निजी कंपनी में काम करने वाले राहुल शर्मा शाम को अपनी पत्नी काजल संग दूसरी मंजिल पर टहल रहे थे। मां सूरजमुखी पड़ोसी के घर में बैठी थीं। तभी एक बदमाश मंकीकैप पहनकर घर में घुस गया । दूसरा दरवाजे पर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। इस दौरान अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद व कीमती जेवरात कब्जे में कर लिए। इसी बीच राहुल दंपती छत से नीचे उतरे, जिन्हें आता देख बदमाश भागा तो राहुल ने शोर मचाया। इस पर बदमाश राहुल को धकियाते हुए भाग गए। शोरशराबे पर आसपास के लोग आ गए।
खबर पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद हुलिया के आधार पर लुटेरों को आसपास के इलाके में तलाश किया और सीसीटीवी भी खंगाले। मगर कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने लूटे गए माल की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है । इधर, दोनों बदमाशों के नकाब पहने होने के कारण पुलिस के शक की सूई किसी करीब पर या इलाके के ही किसी व्यक्ति पर घूम रही है। माना जा रहा है कि पहले से बदमाश घर की बरीकियों से परिचित थे और उन्हें यह अंदाजा था कि इस समय दंपती छत पर हैं और मां पड़ोसी के घर में है। इसी बीच दस मिनट में वे वारदात को अंजाम दे गए।