फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः विनय नगर में घर में घुसकर लूट, धकियाकर भागे बदमाश

Fri, 17 Sep 2021 07:21 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
महुआखेड़ा थाना क्षेत्र की विनय नगर कॉलोनी में रविवार देर शाम एक घर में लूटपाट के इरादे से घुसे नकाबपोश बदमाश जेवरात व नकदी लूट ले गए। देर रात तक पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही थी।
विज्ञापन

निजी कंपनी में काम करने वाले राहुल शर्मा शाम को अपनी पत्नी काजल संग दूसरी मंजिल पर टहल रहे थे। मां सूरजमुखी पड़ोसी के घर में बैठी थीं। तभी एक बदमाश मंकीकैप पहनकर घर में घुस गया । दूसरा दरवाजे पर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। इस दौरान अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद व कीमती जेवरात कब्जे में कर लिए। इसी बीच राहुल दंपती छत से नीचे उतरे, जिन्हें आता देख बदमाश भागा तो राहुल ने शोर मचाया। इस पर बदमाश राहुल को धकियाते हुए भाग गए। शोरशराबे पर आसपास के लोग आ गए।
विज्ञापन

खबर पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने पूछताछ के बाद हुलिया के आधार पर लुटेरों को आसपास के इलाके में तलाश किया और सीसीटीवी भी खंगाले। मगर कोई अहम सुराग हाथ नहीं लगा। पीड़ित ने लूटे गए माल की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है । इधर, दोनों बदमाशों के नकाब पहने होने के कारण पुलिस के शक की सूई किसी करीब पर या इलाके के ही किसी व्यक्ति पर घूम रही है। माना जा रहा है कि पहले से बदमाश घर की बरीकियों से परिचित थे और उन्हें यह अंदाजा था कि इस समय दंपती छत पर हैं और मां पड़ोसी के घर में है। इसी बीच दस मिनट में वे वारदात को अंजाम दे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed