फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः कांग्रेसी सोशल मीडिया को बनाएं हथियार, करें भाजपा पर वार

Fri, 17 Sep 2021 06:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Aligarh news
कांग्रेस के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देते पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
कांग्रेस पार्टी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बुधवार को मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में आयोजित किया गया। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस प्रशिक्षण शिविर में न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठन के अध्यक्ष सहित अन्य सभी पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने की अपील की गई। साथ ही भारतीय जनता पार्टी और सरकार की गलत नीतियों के विषय में जनता को अवगत कराने के लिए भी सोशल मीडिया का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए कहा गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज फहरा कर राष्ट्रगान के साथ और वंदे मातरम की जय घोष के साथ हुई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ठाकुर संतोष कुमार सिंह जादौन ने कहा कि उत्तर प्रदेश का वर्ष 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। इसी क्रम में इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण में आए प्रशिक्षक और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा के बारे में कहा कि यह संगठन शुरुआत से ही जन विरोधी रहे हैं। स्वतंत्रता संग्राम में भी इन संगठनों ने स्वतंत्रता प्राप्ति की राह में बाधा पैदा की। प्रशिक्षक सैयद मजिन हुसैन ने कांग्रेस के इतिहास और आजादी के योगदान व कांग्रेस द्वारा अभी तक किए गए कार्यों, नवरत्न कंपनियों आदि बारे में बताया।
विज्ञापन

प्रशिक्षक, सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह ने सोशल मीडिया के महत्व और उपयोग के साथ फेसबुक, व्हाट्सएप और ट्विटर पर कांग्रेस की उपलब्धियों और भाजपा की कमियों को उजागर करने के तकनीकी जानकारी दी। प्रशिक्षक प्रो. यशपाल चौधरी ने बूथ प्रबंधन की बारीकियां और चुनाव में उसके महत्व को बताया। प्रशिक्षण शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने पदाधिकारियों, संगठन के लोगों के बीच प्रशिक्षण के महत्व की बात रखी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी उत्तर प्रदेश तौकीर आलम, प्रदेश प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन, प्रदेश सचिव मुकेश धनगर, शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी, जिला उपाध्यक्ष शेरपाल, पूर्व नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, नौशाद कुरैशी, रूही जुबैरी, सविता, सुषमा शर्मा, जयदेव उपाध्याय, नितिन वाल्मीकि, नदीम गफूर, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग चौहान, रूपेश पाठक, अजय शर्मा, सागर सिंह तोमर, ठाकुर आनंद पाल सिंह, सेवादल जिला अध्यक्ष शाहिद, महिला कांग्रेस बेबी जॉन, ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश शर्मा, जमील खान, धर्म नारायन सोनी, शमीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed