फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः कांग्रेस से टिकट के दावेदार मैदान में डटे

Mon, 02 Aug 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
बैठख करते पूर्व एमएलसी विवेक बंसल, जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन। - फोटो : CITY OFFICE
विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के नेताओं और स्थानीय पदाधिकारियों की बैठक रविवार को रेलवे रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह ने की। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं अलीगढ़ जोन प्रभारी तौकीर आलम, हरियाणा प्रभारी विवेकबंसल ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 पर रायशुमारी की।
विज्ञापन

तौकीर आलम ने कहा कि विधान सभा चुनाव के संभावित प्रत्याशी अपनी विधानसभा में जुट जाएं। संगठन को गतिशील बनाये रखें। संगठन की समीक्षा में वह संतुष्ट दिखे। उन्होंने न्याय पंचायतवार एवं बूथ कमेटी बनाकर गांव गांव में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। विवेक बंसल ने अगस्त माह में सरकार विरोधी आंदोलन का एलान किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मान मर्यादा को सुरक्षित रखना कांग्रेस का काम है। वर्ष 2022 के चुनाव में कांग्रेस की विजय होगी। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह जादौन ने कहा कि भाजपा से संघर्ष के लिए कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार है। पूर्व जिलाध्यक्ष गिरिवर शर्मा ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का संयोजन कर संगठन मजबूत किया जाएगा। शहर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी ने कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों का खुलासा करने के लिए बूथ पर युवा तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में रमेश शर्मा, कैलाश वाल्मीकि, बीरी सिंह बंजारा, नदीम गफूर, रामगोपाल रैना, मुस्ताक अहमद, शेरपाल सविता, बृजपाल सिंह राणा, ठाकुर सोमवीर सिंह, राकेश देशराजन, अनीता करोतिया, आकाश महीह, छात्र नेता उदित अग्रवाल, हाजी सुलेमान, सीपी गौतम आदि ने संबोधित किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष वार्ड अध्यक्ष के सदस्यों ने भाग लिया, जिसमें मोहम्मद शमीम अहमद, दिनेश शर्मा, दिनेश चंद शर्मा, मुकेश दुबे, संगीता राजपूत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed