फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः मई में छह योजनाओं में सौ नंबर, छत्तीस में शून्य

Sat, 31 Jul 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
शासन स्तर से अलग-अलग योजनाओं और कार्यों की मई 2021 की रैंकिंग हाल ही में जारी हुई है, जिसमें अलीगढ़ को छह योजनाओं में सौ में से सौ नंबर मिले हैं। 36 योजनाओं और कार्यों में लक्ष्य के सापेक्ष प्रदर्शन शून्य रहा है। इन 36 योजनाओं और कार्यों में सुधार लाने की कवायद लगातार जारी है। इनमें से कई के काम कारोना संक्रमण काल के कारण नहीं हो सके थे, जिसमें संक्रमण कम होने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। माना जा रहा है मई के बाद जून, जुलाई और आगामी अगस्त माह की रैकिंग में इसमें अपेक्षित सुधार आ जाएगा। ये रैंकिंग शासन स्तर से प्रदेश के सभी जिलों को जारी हुई है।
विज्ञापन

इनमें मिले सौ फीसदी नंबर
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की स्थिति, पीपीपी परियोजनाओं के तहत आई शिकायतें और उनका निस्तारण, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मरम्मत के कार्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में मिले बजट का व्यय, प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पूर्व में एमएसडीपी) में जिले की रैकिंग सौ नंबर पर है। इसके बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में सुधार का प्रतिशत में 99 फीसदी अंक हैं। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (87.40 प्रतिशत), कन्या सुमंगला योजना (86.65 प्रतिशत), पशुओं की ईयर टैगिंग (80.30 प्रतिशत) में भी प्रदर्शन बेहतर है। इसके अलावा कई योजनाओं में अलग अलग रैंकिंग है, जैसे अधूरे निर्माण कार्यों की प्रगति एवं निर्माण कार्य में 66.67 अंक हैं। हैंडपंप रीबोर करने का प्रतिशत 4 है।
विज्ञापन

शून्य पर ये रहीं योजनाएं
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार सृजन योजना, राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजनाएं पूर्व दशम, राज्य पोषित छात्रवृत्ति योजनाएं दशमोत्तर, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शादी अनुदान, नहरों में टेल तक पानी पहुंचाना सिल्ट सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पशु टीकाकरण कार्यक्रम, राज्य भूजल संरक्षण मिशन चेकडैम, राज्य भूजल संरक्षण मिशन बोरिंग, सरकारी विभागों के बिजली बिल बकाये का भुगतान, सोलर सिंचाई पंप, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, सामाजिक वनीकरण, विद्यालय का निरीक्षण, कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, राष्ट्रीय औद्योगिक मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, छात्रवृत्ति वितरण, निवेश मित्र पोर्टल और झटपट पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed