{"_id":"60f1d1c48ebc3e87ce2945e7","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2682916149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पार्षद की फर्जी मुहर-हस्ताक्षर से जारी कर रहा था प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पार्षद की फर्जी मुहर-हस्ताक्षर से जारी कर रहा था प्रमाण पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बन्नादेवी क्षेत्र की कोयले वाली गली में फर्जी जनसेवा केंद्र चल रहा था और केंद्र संचालक क्षेत्र के एक पार्षद की फर्जी मुहर व हस्ताक्षरों से प्रमाण पत्र जारी कर रहा था। पुलिस ने ऑपरेशन-420 के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से प्रमाण पत्र बनाने के उपकरण जब्त किए गए हैं।
सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार, कोयले वाली गली में एडीए द्वारा सील की गई बिल्डिंग में फर्जी जनसेवा केंद्र संचालित होने की सूचनाएं मिल रही थीं। मौके पर दबिश देकर संचालक को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपी दिनेश कुमार निवासी कोयले वाली गली ने बताया कि उसने वार्ड 29 के पार्षद माशा अल्लाह की फर्जी मुहर बनवा रखी है। उसी मुहर से वह लोगों के आय, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड बनवाता था। माशा अल्लाह के हस्ताक्षर भी करता था। पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, मोबाइल, एक अंगूठा प्रिंट मशीन व मुहर आदि उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी को धोखाधड़ी की धाराओं में जेल भेजा गया है।
चोरी की बाइक सहित आरोपी दबोचा
अलीगढ़। बन्नादेवी थाना पुलिस ने ही फैजान निवासी काजीपाड़ा खैर को चोरी की बाइक सहित मैलरोज तिराहे से दबोचा है। उसने बताया कि यह बाइक चोरी की है, जिस पर नंबर प्लेट बदलकर बेचने की तैयारी में घूम रहा था। जब उसका नंबर एप में सर्च किया गया तो वह किसी अन्य वाहन का नंबर पाया गया।