फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

दो बच्चे वालों को मिले मताधिकार अन्यथा कानून बेकार : नरसिंहानंद

Tue, 13 Jul 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अखिल भारतीय संत परिषद के संयोजक यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि दो बच्चे वाले को ही मतदान का अधिकार मिले अन्यथा जनसंख्या नियंत्रण कानून बेकार है।
विज्ञापन

नरसिंहानंद सरस्वती सोमवार को नौरंगाबाद बी. दास कंपाउंड स्थित सनातन भवन में ‘भारत में बढ़ता इस्लामिक जिहाद’ विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने धर्म विशेष एवं जिहाद पर जमकर निशाना साधा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत पर भी टिप्पणी की।
उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल का स्वागत करते हैं। लेकिन जब तक दो बच्चों वालों को वोट देने का अधिकार का कानून नहीं आता, तब तक जनसंख्या कानून बेकार है। आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत के उस बयान पर भी टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि हमारा और हिंदुस्तान के मुसलमानों का डीएनए एक है। नरसिंहानंद ने कहा कि हो सकता है, मोहन भागवत का डीएनए औरंगजेब का हो, हमारा डीएनए शुद्ध सनातन का है। मोहन भागवत की बात को स्वीकार नहीं कर सकते।
विज्ञापन

न्होंने कहा कि जिहाद एक बड़ी समस्या है। हर क्षेत्र में फैला हुआ है। हिंदुओं की कायरता और नेताओं पर निर्भर रहने की आदत ने हिंदू समाज को मिटने के कगार पर खड़ा कर दिया है। सुनियोजित योजना के तहत लव जिहाद, लैंड जिहाद, कारोबार जिहाद आदि चल रहा है। महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती (डॉ. पूजा शकुन पांडेय) ने देवोत्थान एकादशी के दिन को अंतरराष्ट्रीय वेद दिवस घोषित करने की मांग की। इस अवसर पर कर्नल निशित सिंघल, सत्यप्रकाश नवमान, वेद प्रकाश मणि, जयवीर शर्मा, अनिल वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed